भारतीय रेलवे की बड़ी पहल, अब कैमरों से होगी कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार में फिर अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने के लिए देश में इस महीने की शुरुआत में रेलवे सेवा की शुरुआत की थी। अब रेलवे स्टेशनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित 'कोविड सर्विलांस' कैमरा लगाने वाली है। जो स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की बॉडी टेंपरेचर माप लेगा और किसी यात्री ने मास्क पहना कि नहीं पहना है इसका भी जानकारी देगा।

रेलवे ने जारी किया टेंडर
रेलवे ने इन कैमरों को खरीदने के लिए निविदाएं बुलाई हैं। भारतीय रेलवे के कुछ क्षेत्रों ने पहले से ही इस तरह के कैमरों को लगा रखा है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई जोन रेलवे ने इस तरह के कैमरे पहले ही खरीद लिए हैं और अलग-अलग जोन से कैमरे खरीदने को लेकर टेंडर जारी किए जा रहे हैं। अलग-अलग जोन में रेलवे की तरफ से 'ब्लैक बॉडी तापमान' फीचर वाला और इसके बिना, दोनों तरह के कैमरे खरीदे जा रहे हैं। 'ब्लैक बॉडी तापमान' एक ऐसा फीचर है जो फोटो देखकर सटीक टेंपरेचर का पता लगा लेता है। यह एक निरंतर तापमान स्रोत है जो 0.3 डिग्री सेल्सियस (+/-) तक के तापमान रीडिंग में सटीकता सुनिश्चित करता है
Recommended Video

800 कैमरों के लिए टेंडर निकाला
रिपोर्ट के मुताबिक, 'ब्लैक बॉडी तापमान' कैमरे की कीमत चार लाख रुपए हैं। इन फीचर के बिना वाले कैमरे की कीमत लगभग इससे आधी है। रेलवे की टेलीकॉम विंग रेलटेल ने इस तरह के 800 कैमरों के लिए टेंडर निकाला है। रेलटेल ने ब्लैक बॉडी डिटेक्शन फ़ीचर को एक स्पेसिफिकेशन के रूप में शामिल नहीं किया था, लेकिन अब इसे शामिल करने के लिए एक भूल-सुधार पत्र भी जारी किया है।

12 अगस्त तक नियमित ट्रेनों का संचालन नहीं करेगी रेलवे
पिछले एक महीने में सेंट्रल रेलवे और नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ज़ोन द्वारा, मुंबई और गुवाहाटी में बड़े रेलवे स्टेशनों पर इन कैमरों को लगाने के लिए निविदाएं जारी की गईं हैं। दूसरी ओर, उत्तरी, दक्षिण पश्चिमी और दक्षिणी रेलवे भी इन कैमरों के लिए निविदाएं जारी करने वाले हैं। बता दें कि, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रेलवे ने 12 अगस्त तक नियमित ट्रेनों का संचालन नहीं करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications