नहीं चलेगी ट्रेनें, क्योंकि 11 जुलाई से होगी दुनिया की सबसे बड़ी हड़ताल
नयी दिल्ली। 11 जुलाई से रेलवे की रफ्तार थम जाएगी। ट्रेन परिचालन ठप हो जाएगा। दरअसल 11 जुलाई से रेलवे के 1.3 मिलियन कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं। रेलवे यूनियन ने 11 जुलाई से बेमियादी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। 'टाइगर एक्सप्रेस' के बारे में रोचक बातें, जानें कैसे बुक करें टिकट?

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री सह नेशनल ज्वाइंट काउंसिल कन्वेनर शिव गोपाल मिश्रा ने 11 जुलाई से बेमियादी चक्का जाम का ऐलान किया है। दरअसल केंद्र सरकार के रेलकर्मी विरोधी नीतियों की वजह से इस बड़े हड़ताल का ऐलान किया है। 1 जुलाई से बदले टिकट बुकिंग के नियम, जानें क्या है 10 नए बदलाव
क्या है मुख्य मांगें
- रेलकर्मियों की मांग है कि न्यूनतम वेतन 26000 रुपए किया जाए।
- जबकि अधिकतम वेतन का अनुपात 1.18 रखा जाए।
- न्यूनतम वेतन बढ़ोत्तरी 40 प्रतिशत और वार्षिक वेतन वृद्धि 5 प्रतिशत होना चाहिए।
- न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करना।
- चाईल्ड केयर लीव में सुधार किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications