रेलवे ने शुरु की टिकट बुकिंग की नई सेवा, जानें क्या है खास?

नयी दिल्ली। भारतीय रेल अपनी यात्रा को सुगम और यात्रियों के लिए आसान बनाने के लिए नई-नई योजनाएं लाता है। इसी पहल के तहत रेलवे ने टिकट बुकिंग की नई सुविधा शुरु की गई है। टिकटों की बुकिंग को लेकर रेलवे ने बड़े बदलाव की शुरूआत की है। रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए मोबाइल पर टिकट खरीदने की सेवा शुरु की है।

 indian railway

आपको बता दें कि आप इस सेवा की सुविधा का आनंद फिलहाल नई दिल्ली और हरियाणा में पलवल के बीच ही उठा सकते हैं। नई सेवा में रेल यात्री अनरिजर्वड क्लास की टिकट अब मोबाइल से ही बुक कर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को रेलवे का ऐप डाउनलोड करना होगा। रेलवे का मानना है कि इस पहल से अनारक्षित श्रेणी के टिकटों को कागजरहित बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

कैसे मिलेगी सुविधा

इस सेवा के लिए आपको ऐप ड़ाउनलोड करना होगा।

इससे कागजरहित टिकट की सुविधा का फायदा मिलेगा।

इस सेवा से जनरल क्लास के टिकट के लिये लाइऩ लगने की जरूरत से भी छुटकारा मिल सकेगा।

इसे एंड्रायड या विंडो स्मार्टफोन के जरिए ही इस्तेमाल करना होगा।

इस एप्लिकेशन के तहत बुक किए गए टिकट पर यात्री 52 किमी लंबे दिल्ली-पलवल रेल खंड में किसी भी गंतव्य तक यात्रा कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+