Cabinet Decisions: यूपी-बिहार-आंध्र को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, बिछेगी रेल लाइन, छठ पर चलेगी 7 हजार ट्रेनें

PM Modi Cabinet Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र की अगुआई वाली कैबिनेट ने गुरुवार 24 अक्टूबर को कई अहम फैसल लिए है। मोदी कैबिनेट ने दो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 6,798 करोड़ रुपए है। इनमें उत्तर प्रदेश में अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई है।

इतना ही नहीं, मोदी कैबिनेट ने नरकटियागंज रेलवे लाइन का दोहरीकरण और आंध्र प्रदेश में 257 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाना शामिल है। इन परियोजनाओं को अगले लोकसभा चुनाव से पहले चार साल के भीतर पूरा किया जाना है। इस बाबत केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है।

Ashwini Vaishnaw

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने बिहार के पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जिलों के लिए एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। लगभग 256 किलोमीटर लंबी एक नई रेल लाइन अयोध्या को नेपाल सीमा के पास सीतामढ़ी से जोड़ेगी। यह लाइन उत्तर बिहार, मिथिला, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों को जोड़ेगी।

रेलवे लाइन के दोहरीकरण में करीब 4553 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिससे ऐतिहासिक पर्यटन के लिए बुद्ध सर्किट को बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि आज अमरावती (आंध्र प्रदेश) रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए कृष्णा नदी पर 3.2 किमी लंबा नया रेलवे पुल बनाया जाएगा। यह अमरावती को हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और नागपुर से जोड़ेगा।

इसके अलावा, इस मार्ग पर एक बड़ा मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब भी बनाया जाएगा। इस विकास को आंध्र प्रदेश के लिए एक बड़ा लाभ माना जा रहा है। इन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के अलावा सरकार ने दीपावली और छठ त्योहारों के दौरान 7,000 ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इस पहल का उद्देश्य प्रतिदिन दो लाख लोगों को यात्रा की सुविधा प्रदान करना है।

अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप्स के लिए समर्थन
मोदी सरकार ने अंतरिक्ष स्टार्टअप के लिए समर्पित 1,000 करोड़ रुपये के वेंचर फंड को भी मंजूरी दी है। इस फंड का उद्देश्य भारत के उभरते अंतरिक्ष क्षेत्र में नवाचार और विकास का समर्थन करना है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस आवंटन की पुष्टि की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+