रेलवे की नई सौगात, अब यात्री लाइव देखेंगे- कैसे बनता है किचन में खाना
भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक के बाद एक नई सुविधाएं लेकर आ रहा है। विकल्प और फूड मेन्यू के लिए ऐप के बाद अब रेलवे ने किचन को लाइव स्ट्रीम करने का फैसला लिया है। रेलवे को सबसे ज्यादा शिकायतें ट्रेनों में मिलने वाले घटिया खाने को लेकर मिलती हैं।

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक के बाद एक नई सुविधाएं लेकर आ रहा है। विकल्प और फूड मेन्यू के लिए ऐप के बाद अब रेलवे ने किचन को लाइव स्ट्रीम करने का फैसला लिया है। रेलवे को सबसे ज्यादा शिकायतें ट्रेनों में मिलने वाले घटिया खाने को लेकर मिलती हैं। इसलिए इसमें पारदर्शिता लाने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किचन को लाइव स्ट्रीम करने का फैसला लिया है। यानी अब यात्री रेलवे की वेबसाइट पर किचन की लाइव फुटेज देख पाएंगे।

वेबसाइट पर लाइव होगा स्ट्रीम किचन
रेलवे में यात्रियों को सबसे ज्यादा समस्या ट्रेनों में मिलने वाले खाने से होती है। खाने की गुणवत्ता को लेकर यात्रियों की हमेशा शिकायत रहती है, और कई बार तो खाने में कॉकरोच-छिपकली भी पाए गए हैं। इसलिए यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने उन्हें ही निरीक्षक की भूमिका दे दी है। आईआरसीटीसी जल्द ही किचन को अपनी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम करेगी।

ऐसे काम करेगा सिस्टम
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'पैसेंजर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। हम जल्द ही इसका ऐप भी लेकर आएंगे जिससे यात्रा के दौरान किचन पर नजर रखी जा सकते।' गोयल ने कहा कि ये कदम यात्रियों की सुविधा को बेहतर करने के लिए उठाया गया है। गोयल का ये आइडिया आर्टिफिशियल इंटीलेजेंस के विजन डिटेक्शन सिस्टम से प्रेरित है। विजन कंप्यूटिंग की मदद से किसी भी अप्रत्याशित चीज का पता लगाया जा सकेगा।

इस तरह देगा जानकारी
ये सिस्टम किचन में घूम रहे चूहों, यूनिफॉर्म और बाकी चीजों का पता लगा सकेगा और इसके अनुसार मुद्दों को उठाया जा सकता है। जैसे अगर किसी शेफ ने अपनी यूनिफॉर्म नहीं पहनी है तो आर्टिफिशियल इंटीलेजेंस सिस्टम ये बात कॉन्ट्रैक्टर तक पहुंचाएगा। अगर तब भी मामला नहीं सुलझा, तो आईआरसीटीसी के अधिकारियों को इसकी खबर की जाएगी। इसका मतलब अब आप खाने की गुणवत्ता की जानकारी सीधा किचन से ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल ने लॉन्च की 'रेल मदद' और 'मेन्यू ऑन रेल्स' ऐप, फोन पर मिलेगी ट्रेन के खाने की जानकारी












Click it and Unblock the Notifications