भारत में राजनीति निचले दर्जे की: अन्‍ना हजारे

Anna Hazare
नई दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ पूरे भारत को एकजुट करने वाले समाज सेवी अन्‍ना हजारे ने कहा है कि जिस तरह की राजनीति भारत में हो रही है, वह बेहद ही शर्मनाक है। राजनीतिक दल एक दूसरे को नीचा दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होने यह बात उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे पूछा गया कि ' भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अघोषित प्रधानमंत्री राहुल गांधी के बीच वाकयुद्ध के बारे में उनकी क्‍या राय है?

गौर हो कि पिछले दिनों एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के लिए भाजपा को जिम्‍मेदार ठहराया था और कहा था कि दंगे के शिकार लोगों से आईएसआई के लोग संपर्क स्‍थापित करने की कोशिश कर रहे है। जिसके बाद भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब आज उन्‍होने दाखिल किया लेकिन चुनाव आयोग उनके जवाब से संतुष्‍ट नहीं है।

वहीं नरेंद्र मोदी ने छत्‍तीसगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित‍ करते हुए कहा था कि भाजपा ने प्रदेश को खूनी कांग्रेसी 'पंजे' से मुक्‍त रखा।

इसके अलावा अन्‍ना हजारे ने आम आदमी पार्टी को मिले विदेशी फंड के बारे में कहा कि एक ऑडिट सिस्‍टम होना चाहिए, जिससे कि जनता को पता चले कि पार्टिेयों को फंड कहां से मिल रहा है। बड़े बड़े उद्योगपति पार्टियों को चंदा देते हैं, जिसके कारण पार्टियों को भी उद्योगपति को फायदा देने वाली नीतियों के लिए काम करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+