Painkiller: दर्द से राहत पाने के लिए खाते हैं ये पेनकिलर तो सावधान, सरकार ने जारी की ड्रग सेफ्टी वार्निंग
Meftal SPAS Painkiller: आमतौर पर लोग हल्की फुल्की तबीयत खराब होने पर बिना डॉक्टर की सलाह लिए खुद या फिर मेडिकल शॉप पर जाकर मेडिसिन ले लेते हैं। लेकिन अब भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) ने एक पेनकिलर को लेकर ड्रग सेफ्टी वार्निंग जारी की है।
आईपीसी ने डॉक्टर्स और लोगों को पनकिलर दवा मेफ्टाल स्पास (Meftal SPAS) के इस्तेमाल को लेकर सेफ्टी अलर्ट जारी किया है।

दवा को लेकर सरकार की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि मेफ्टाल में मौजूद कॉम्पोनेंट मेफेनैमिक एसिड, रिएक्शन का कारण बन सकता है।
ऐसे में जो भी लोग दर्द, पीरियड्स् क्रैम्प्स या फिर अर्थराइटिस से रिलीफ पाने के लिए इस दवा को इस्तेमाल करते हैं वो सही नहीं है। मेफ्टाल के ज्यादा सेवन से इओसिनोफिलिया और ड्रेस सिंड्रोम जैसी गंभीर एलर्जी बढ़ सकती है। जिसका असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है।
जारी किया गया सेफ्टी अलर्ट
भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) ने मेफ्टाल दर्दनिवारक के बारे में एक दवा सुरक्षा चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि इसका मेफेनैमिक एसिड स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रतिक्रिया का कारण बन सकता है।
30 नवंबर को जारी किए गए अलर्ट में बताया गया है कि स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, रोगियों-उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे संदिग्ध दवा के इस्तेमाल से जुड़ी उपरोक्त प्रतिकूल प्रतिक्रिया (एडीआर) की संभावना पर बारीकी से नजर रखें।
गंभीर एलर्जी का बढ़ सकता है खतरा
आईपीसी ने सलाह देते हुए बताया है कि अगर मेफ्टाल के लगातार सेवन से कोई प्रतिकूल असर दिखता है तो उसका यूज तुरंत बंद कर दें। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक इस तरह का प्रतिकूल असर कभी कभार हो सकता है।
किस-किस जगह इस्तेमाल होती है मेफ्टाल
आपको बता दें कि मेफ्टाल स्पास जो कि मेफेनैमिक एसिड से बनी है, उसे रुमेटीइड गठिया, हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोआर्थराइटिस, महिलाओं के पीरियड्स के दर्द, नार्मल दर्द, सूजन, बुखार और दांत दर्द के इलाज के लिए यूज होती है।












Click it and Unblock the Notifications