पानी के रास्ते बड़े आतंकी हमले की फिराक में आतंकवादी, जैश-ए- मोहम्मद आतंकियों को दे रहा है अंडरवाटर हमले की ट्रेनिंग
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद भारत पर आतंकी हमले की आशंका लगातार बढ़ गई है।पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशें की जा रही है। पाकिस्तान की बौखलाहट ने आतंकी हमले की आशंका को बढ़ा दिया है। वहीं भारतीय नौसेना ने आशंका जताई है कि आतंकी पानी के रास्ते आतंकी हमला कर सकते हैं। भारतीय नौसेना के मुताबिक आतंकवादी पानी के रास्ते भारत पर अटैक की साजिश रच रहे हैं। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने जानकारी दी कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अपने अंडरवाटर विंग के आंतकियों को ट्रेनिंग दे रहा है।

इन जानकारी के बाद नौसेना ने सुरक्षा बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी एनआई के मुताबिक, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि हमें खूफिया जान कारी मिली है कि जैश-ए-मोहम्मद के अंडरवाटर विंग के आतंकियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। पानी के रास्ते भारत में आतंकी हमले का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना अलर्ट पर है और हम उनपर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देशवासियों को आश्वस्त करना चाहेंगे कि हम पूरी तरह से अलर्ट पर हैं।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर पर भारत सरकार के रुख से आतंकवादियों के बीच हलचल है। आतंकी किसी तरह कश्मीर घाटी के रास्ते घुसकर भारत में अशांति फैलाना चाहते हैं। धारा 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान भारत पर हमले की धमकी दे रहा है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications