समुद्र में बढ़ेगी चीन और पाक की टेंशन, भारतीय नौसेना खरीदने जा रही 200 से ज्यादा ब्रह्मोस मिसाइल

भारतीय नौसेना 200 से ज्यादा BrahMos Missiles खरीदने जा रही है। ये सौदा आखिरी चरण में है। इसके बाद नौसेना की क्षमता बढ़ जाएगी।

Indian Navy

चीन और पाकिस्तान के साथ भारत का लगातार विवाद चल रहा है। चीन ने कई बार समुद्र में भी हिमाकत करने की कोशिश की, जिसका भारतीय नौसेना ने कड़ा जवाब दिया। अब नौसेना ने अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। जिसके तहत 200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का ऑर्डर दिया जाएगा। ये सौदा 20 हजार करोड़ से ज्यादा का है।

सूत्रों के मुताबिक जल्द ही रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में इसको लेकर चर्चा होने वाली है। भारतीय नौसेना अपनी घातक मारक क्षमता को और बढ़ाने के लिए 200 से ज्यादा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के ऑर्डर देने के लिए तैयार है। ये डील रक्षा मंत्रालय में आखिरी चरण में है। इसके बाद समुद्र में भारत की ताकत काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। साथ ही पाकिस्तान और चीन दोनों ही मोर्चे पर नौसेना मजबूती के साथ काम कर सकेगी।

अभी हाल ही में भारतीय नौसेना के कोलकाता-श्रेणी के युद्धपोत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया गया। इस टेस्टिंग में एक उन्नत मॉड्यूलर का इस्तेमाल किया गया, जिसको भारत में ही तैयार किया गया था। टेस्टिंग में मिसाइल तय पथ पर गई और अरब सागर में अपने टारगेट को तबाह कर दिया।

क्या है खासियत?
वैसे तो भारत और रूस ने मिलकर इस मिसाइल को तैयार किया था, लेकिन डीआरडीओ ने इसे पूरी तरह से भारत की जरूरत के हिसाब से मॉडिफाई कर दिया है। साथ ही इसके ज्यादातर उपकरण भी स्वदेशी होते जा रहे हैं। ये मिसाइल जमीन, फाइटर प्लेन और युद्धपोत तीनों जगहों से दागी जा सकती है। साथ ही ये 200 किलो का वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। इसके अलावा मिसाइल अपने लक्ष्य पर 4321 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हमला करके उसे तबाह कर सकती है। ये मिसाइल कम दूरी पर उड़ान भरकर आसानी से दुश्मन के रडार को चकमा दे सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय नौसेना ने राजपूत क्लास डेस्ट्रॉयर आईएनएस रणवीर और आईएनएस रणविजय में 8 ब्रह्मोस मिसाइलों वाला लॉन्चर लगा रखा है। इसके अलावा ये आईएनएस कोलकाता, आईएनएस विशाखापट्टनम जैसे युद्धपोतों से दागी जा सकती है। इसका कई परीक्षण वायुसेना के सुखोई-30 विमान से भी हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+