पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, 60 दिन के भीतर कुलभूषण जाधव कर सकते हैं अपील
नेवी के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को दी गई फांसी की सजा पर मंगलवार को कहा कि कुलभूषण मौत की सजा के खिलाफ 60 दिन के भीतर अपील कर सकते हैं।
नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारतीय नागरिक और नेवी के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को दी गई फांसी की सजा पर मंगलवार को कहा कि कुलभूषण मौत की सजा के खिलाफ 60 दिन के भीतर अपील कर सकते हैं। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि कुलभूषण जाधव मामले में भारत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया है।

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान की संसद में कहा कि भारत कुलभूषण जाधव की सजा के लिए 'पूर्व नियोजित' शब्द का इस्तेमाल कर रहा है। इस मामले में पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने देश की सुरक्षा के मामले में कोई कोताही नहीं बरतेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जितना आतंकवाद को निशाना बना है, उतना कोई और देश नहीं बना है।
आपको बता दें कि कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाने पर भारत ने विरोध जताया था। भारत ने विरोध में कहा था कि यदि एक भारतीय नागरिक के खिलाफ यह सजा दी जाती है, तो भारत सरकार और यहां के लोग इसे पूर्व नियोजित हत्या का मामला मानेंगे।
पाकिस्तान ने सोमवार को कुलभूषण जाधव को सैन्य अदालत की ओर से जासूसी मामले की मौत की सजा सुनाए जाने की घोषणा की थी। आपको बताते चले कि कुलभूषण जाधव की सजा को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख कमर अहमद बाजवा ने अपनी मंजूरी दी है।












Click it and Unblock the Notifications