भगोड़े कारोबारी नितिन संदेसरा पर कंसा शिकंजा, इंटरपोल ने नाइजीरिया से मांगी जानकारी

नई दिल्ली। 5 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के आरोपी गुजरात की फार्मा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक का मालिक नितिन जयंतीलाल संदेसरा और उसका परिवार यूएई से फरार हो चुका है। माना जा रहा है कि संदेसरा का परिवार अफ्रीकी देश नाइजीरिया में छिपा हुआ है। इस संबंध में भारतीय इंटरपोल ने नाइजीरियाई इंटरपोल से भगोड़े व्यवसायी नितिन संदेसरा और दूसरों के ठिकाने के बारे में पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक नाईजीरिया के साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि नहीं है, लिहाजा उसे भारत वापस लाना मुश्किल होगा।

Indian Interpol has asked Nigerian Interpol about fugitive businessman Nitin Sandesara

सीबीआई और ईडी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक नितिन संदेसरा, भाई चेतन संदेसरा, भाभी दीप्तिबेन संदेसरा और परिवार के अन्य सदस्य नाईजीरिया में छिपा हो सकते हैं। संदेसरा बंधुओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने वाला है। जांच एजेंसियों को 15 अगस्त को यूएई में संदेसरा को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली थी, लेकिन यह सूचना गलत निकली।

संदेसरा बंधुओं और उनकी वडोदरा स्थित कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड और अन्य के खिलाफ पिछले साल अक्तूबर में पीएमएलए का मामला दर्ज किया था। इससे दो दिन पूर्व ही सीबीआई ने 5,700 करोड़ रूपये की कथित बैंक धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। संदेसरा ने आंध्रा बैंक के एक ब्रांच से 5000 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जोकि बाद में NPA में तब्दील कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+