Indian Idol 12: सायली संग सुपर बॉडिंग पर बोले सिंगर निहाल-' वो मेरे लिए ...'
मुंबई, 06 जूलाई। सोनी टीवी का मशहूर म्यूजिक शो 'इंडियल आइडल 12' अब ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। शो के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण ने साफ कर दिया है कि 4 हफ्तों के अंदर ही शो का फिनाले होगा, जिसे कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्लान किया जा रहा है, जिसमें शो के प्रतियोगी, जज और म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने लोग शामिल होंगे, हालांकि इसके अलावा उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया है लेकिन शो के प्रतियोगी निहाल टॉरो ने जरूर शो और शो के साथियों के लिए बड़ी बात कही है।

'Indian Idol का हिस्सा बनकर खुश हैं निहाल'
ETimes TV से बात करते हुए निहाल ने बताया कि वो Indian Idol का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं, उनका इस शो में आने का कारण यही था कि वो हर तरह के गाने गाना चाहते थे। उन्होंने यहां पर आकर काफी कुछ सीखा है।

'निगेटिव कमेंट मुझे खुद को सुधारने में मदद करते हैं'
शो पर मचे विवाद पर निहाल ने कहा कि निगेटिव कमेंट मुझे खुद को सुधारने में मदद करते हैं। अगर अच्छे कमेंट्स दिल को खुश रखते हैं तो वहीं नकारात्मक टिप्पणी खुद को सुधारने में मदद करती है। निहाल ने ये बात उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे मशहूर सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार की टिप्पणी के बारे में पूछा गया था, जिन्होंने कहा था कि शो में जबरदस्ती प्रतियोगियों की तारीफ करने के लिए कहा जाता है।

हिमेश रेशमिया की तारीफ की
निहाल ने आगे कहा कि जिस क्षण जज हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपने ऑडिशन के दौरान एक गीत की पेशकश की थी, वो उनकी लाइफ का अब तक का सबसे यादगार क्षण है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने गाना रिकॉर्ड भी कर लिया है।

सायली और मैं बिल्कुल भाई-बहन की तरह हैं
शो में निहाल और सायली कांबले की एक स्पेशल बॉडिंग है, जिसके बारे में निहाल ने कहा कि सायली और मैं बिल्कुल भाई-बहन की तरह हैं। वो मुझे बिल्कुल छोटे भाई की तरह ही ट्रीट करती है और मैं भी उसे अपना बड़ा भाई समझता हूं, मैं उसे बहन नहीं मानता हूं।
हमारे बीच में रोमांस जैसा कुछ नहीं
वो मुझे बहुत प्यार करती है, अब बाहर लोग क्या समझ रहे हैं, ये तो वो ही जानें, लेकिन हमारे बीच में रोमांस जैसा कुछ नहीं है। केवल मेरी और सायली के ही बीच में नहीं, बल्कि सभी प्रतियोगियों के बीच में भी काफी अच्छी बॉडिंग है। निहाल ने कहा कि वो अरिजीत सिंह के बहुत बड़े फैन हैं और ए आर रहमान, शंकर-एहसान-लॉय, प्रीतम दा और अमित त्रिवेदी के लिए गाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications