इंडियन आइडल के जज हो रहे जमकर ट्रोल, शेयर किए जा रहे मजेदार मीम्स, ये है वजह

मुंबई, 15 जून: इंडियन आइडल को टीवा का एक लोकप्रिय शो माना जाता है। इन दिनों इंडियन आइडल का 12वां सीजन चल रहा है। वैसे तो शो इसी तरह से चल रहा है, जैसे चलता है लेकिन सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर काफी कुछ चल रहा है। इस शो के जज यानी हिमेश रेशमिया, विशाल डडलानी और नेह ककक्ड़ लगातार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। इन तीनों को खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसकी वजह है किसी प्रतिभागी के गाने के बाद दिया जाने वाला इन लोगों की ओर से दिए जाने वाला रिएक्शन। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि जज बने ये लोग ओवर एक्टिंग की हद कर रहे हैं।

Recommended Video

    Indian Idol 12: नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया फिर हुए ट्रोल, बने फनी मीम्स | वनइंडिया हिंदी
    Indian Idol 12 judges Neha Kakkar Himesh Reshammiya and Vishal Dadlani trolled for overdramatic in show

    इंडयिन आइडल 12 से जुड़े चुटकुले लगातार सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया, विशाल डडलानी हो यां फिर शो में जज बनकर आए दूसरे लोग। किसी प्रतिभागी के बाद इनकी प्रतिक्रिया हमेशा ही ध्यान खींचती है। नेहा कक्कड़ अक्सर भावुक भी हो जाती हैं। इसी सब को लेकर लोग लिख रहे हैं कि कोई कंटेस्टेंट अपने बारे में बताना बाद में शुरू करते हैं लेकिन जज पहले ही रोना शुरू कर देते हैं।

    सोशल मीडिया यूजर्स इंडियन आइडल शो में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल डडलानी के ड्रामेटिक रिऐक्शन को लेकर उनको ट्रोल कर रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार मीम शेयर हो रहे हैं। ट्विटर हो या फेसबुक इन मीम्स की बाढ़ आई हुई है। देखिए कैसे-कैसे रिएक्शन आ रहे हैं।

    इंडियन आइडल 12 को शुरू में नेहा, विशाल और हिमेश रेशमिया जज हैं। हालांकि बाद में लॉकडाउन के बाद पैदा हुए हालात में नेहा और विशाल शूटिंग के लिए बाहर नहीं गए, जिसके बाद अनु मलिक और मनोज मुंतशिर भी बतौर जज शो में नजर आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+