'हमेशा के लिए छोड़ दूंगा होस्टिंग...' Indian Idol 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने बताई वजह

मुंबई, 20 जुलाई: इंडियन आइडल के 12वें सीजन के होस्ट और बॉलीवुड सिंगर के मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण टीवी होस्टिंग छोड़ने का प्लान बना रहे हैं। छोटे पर्दे के बड़े एंकरों में शुमार होने वाले आदित्य नारायण के इस फैसले से उनसे फैंस काफी दुखी होंगे, लेकिन उन्होंने खुलासा किया है कि वो 2022 के बाद पूरी तरह से एंकरिंग को अलविद कर देंगे। फिल्मों और सिंगिंग में हाथ आजमाने वाले आदित्य ने टीवी शोज में होस्टिंग के जरिए अपना नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इस फैसले के पीछे कुछ वजहों का भी खुलासा किया है, क्या है वो कारण जानिए...

साल 2022 तक होस्टिंग छोड़ देंगे आदित्य

साल 2022 तक होस्टिंग छोड़ देंगे आदित्य

इंडियन आइडल 12 के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण शो होस्टिंग के लिए काफी पॉपुलर हैं। अपने एक इंटरव्यू में आदित्य ने अब बड़ी रिस्पॉन्सबिलिटी को आगे बढ़ने की बात कही हैं। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि वह आने वाले साल 2022 तक होस्टिंग छोड़ देंगे। आदित्य ने यह भी बताया कि अब वो किसी भी टीवी शो की एंकरिंग नहीं करेंगे। बता दें कि इंडियन आइडल के अलावा आदित्य नारायण को सा रे गा मा पा, राइजिंग स्टार 3, किचन चैंपियन, एक्स फैक्टर जैसे रियलिटी शो की होस्टिंग करते हुए देखा गया हैं। इसके अलावा वो एंटरटेनमेंट की रात में भी होस्ट करते नजर आएं हैं।

अब कुछ बड़ा करने का वक्त: आदित्य

अब कुछ बड़ा करने का वक्त: आदित्य

आदित्य नारायण ने पिछले साल श्वेता अग्रवाल से धूमधाम से शादी की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 2022 में टेलीविजन पर उनकी होस्टिंग का आखिरी साल होगा। मैं उसके बाद होस्ट नहीं करूंगा। उन्होंने बताया कि अब कुछ बड़ा करने का वक्त हैं। मैं कुछ पबहले के कमिटमेंट्स से बंधा हुआ हूं, जिसे मैं आने वाले महीनों में पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में मेरे इतने खूबसूरत जुड़ाव और संबंध हैं कि अगर मैं अभी छोड़ दूंगा तो यह जहाज को बीच पानी में ही छोड़ देने जैसा होगा।

टीवी से भी ब्रेक लेंगे आदित्य नारायण

टीवी से भी ब्रेक लेंगे आदित्य नारायण

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आदित्य नारायण ने कहा कि वह अगले साल भी टीवी से ब्रेक लेंगे। उन्होंने कहा मुझे एक समय में कई काम करने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन यह थकाऊ भी है। पिछले 15 सालों से मैं टेलीविजन का हिस्सा रहा हूं, जिसका मैं आभारी हूं। अब वक्त चीजों पर आगे बढ़ने का है। उन्होंने कहा कि मैं एक किशोर था, जब मैंने छोटे पर्दे पर होस्ट करना शुरू किया और अब अगले साल तक होस्ट करूंगा तब तक मैं शायद एक पिता बन जाऊंगा। टीवी इंडस्ट्री ने मुझे बहुत नाम, शोहरत और सफलता बहुत कुछ दिया है।

अब यह करने का किया फैसला

अब यह करने का किया फैसला

अपने इंटरव्यू में आदित्य नारायण कहा कि टीवी होस्टिंग की बदौलत मैं आज स्टेबल हो पाया हूं। मैंने मुंबई में घर बनाने से लेकर कार और अच्छी जिंदगी जी रहा हूं। हालांकि उन्होंने इस बात को भी दोहराया कि वो छोटे पर्दे पर काम करना नहीं छोड़ेंगे, लेकिन भूमिका अलग होगी शायर किसी गेम शो में हिस्सा लेंगे या फिर किसी शो में जज की सीट पर दिखाई देंग, लेकिन एक होस्ट के तौर पर उनका सफर खत्म होने वाला हैं। उन्होंने बताया कि इतने साल खड़ा करकर थक गए हैं, अब वक्त सीट पर बैठने का आ गया है।

आदित्य नारायण का करियर

आदित्य नारायण का करियर

वहीं अगर आदित्य नारायण के करियर की बात करें तो वह सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं। उनका पहला गाना साल 1992 में नेपाली फिल्म मोहिनी के लिए था। बाद में साल 1995 में उन्होंने अपने पिता उदित नारायण के साथ 'अकेले हम अकेले तुम' के लिए एक गाना गाया। फिर 2009 में आदित्य ने विक्रम भट्ट की फिल्म शापित में बतौर लीड रोल में भी नजर आए। वो उनकी पहली फिल्म थी, जो मार्च 2010 में रिलीज हुई। आदित्य फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9 के पहले रनर-अप भी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+