Indian Idol 12: सवाई भट्ट के बाद चमकी मोहम्मद दानिश की किस्मत, इस म्यूजिक डायरेक्टर ने दिया ब्रेक
नई दिल्ली, जुलाई 13: इंडियन आइडल का 12 सीजन अब तक का सबसे लंबा चलने वाला सीजन है। इस शो ने इस साल कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी देखी हैं। बहुत जल्द सीजन 12 का फिनाले होने वाला है। फिनाले से पहले शो ने इस बार के कई कंटेस्टेंट की किस्मत को बदल दिया है। मशहूर सिंग और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने सवाई भट्ट के बाद मोहम्मद दानिश को बड़ा ब्रेक देने का ऐलान किया है। दिनश को हिमेश रेशमिया ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में गाने का अवसर दिया है।

हिमेश रेशमिया ने दानिश को दिया ब्रेक
म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश को अपने आने वाले एल्बम में लॉन्च करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमेश मोहम्मद दानिश को जिस गाने में ब्रेक देने वाले हैं उससे बोल समीर अंजना ने लिखे हैं। दानिश के फैंस उन्हें एल्बम 'हिमेश के दिल से' के दूसरे गाने में सुन पाएंगे। हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर दानिश संग अपनी एक फोटो साझा की है।

इस नए गाने में आएंगे नजर
हिमेश रेशमिया ने लिखा- बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर्स के लिए आप सभी का शुक्रिया। एक और बहुत टैलेंटेड सिंगर मोहम्मद दानिश को लॉन्च करने जा रहा हूं। मेरे हिट सेल्फ कंपोज्ड एल्बम 'हिमेश के दिल से' में दानिश दूसरे नंबर का गाना गाते नजर आएंगे। जल्द ही मैं इसकी रिलीज डेट बताऊंगा। आप सभी अपना प्यार बरसाते रहें। हाल ही में हिमेश रेशमिया ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद दानिश को लेकर बड़ी बात कही थी।
Recommended Video

हिमेश के फेवरेट हैं दानिश
इंटरव्यू में हिमेश ने कहा था कि वो और दर्शक दानिश की परफॉर्मेंस को काफी पसंद करते हैं। मैं उसकी सिंगिंग से बहुत ज्यादा सेटिसफाई हूं। मुझे पूरा यकीन है कि जैसे पवनदीप, अरुणिता और सवाई भट्ट ने मेरी कंपोजीशन्स को बेहद खूबसूरती से गया वैसे ही दानिश भी करेंगे। मैं ये जानकर बहुत खुश महसूस कर रहा हूं कि सभी ने बहुत अच्छे से गाया है। बता दें कि, इससे पहले हिमेश रेशमिया 'इंडियन आइडल 12' के ही तीन कंटेस्टेंट्स- सवाई भट्ट , पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल को मौका दे चुके हैं।

इन कंटेस्टेंट को हिमेश कर चुके हैं लॉन्च
हिमेश रेशमिया ने अपने इसी एल्बम 'हिमेश के दिल से' के पहले गाने 'सांसें' से सवाई भट्ट को लॉन्च किया था। इस गाने को रिलीज होने के 2 दिनों के अंदर ही यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज मिले और गाना ब्लॉकबस्टर हिट रहा। वहीं हिमेश रेशमिया ने अपने एक और म्यूजिक एल्बम 'मूड्स विद मेलोडीज़' के गाने 'तेरे बगैर' से अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन को लॉन्च किया था। वह गाना भी ब्लॉकबस्टर हिट रहा।

इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को
बता दें कि इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को रखा गया है। ट्रॉफी के लिए इस समय पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शानमुखप्रिया, निहाल तौउरो और सायली कांबले फिनाले में दिखेंगे। इन्हीं में से कोई एक इस साल का इंडियन आइडल चुना जाएगा। बता दें कि, पिछले सप्ताह अरुणिता कांजीलाल को सबसे अधिक वोट मिले थे। जबकि आशीष कुलकर्णी एलिमिनेट हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications