Indian Idol 12: इस खास दिन होगा ग्रैंड फिनाले, होस्ट आदित्य नारायण ने किया ऐलान, वजह भी बताई
मुंबई, 12 जूलाई। सोनी टीवी के मशहूर म्यूजिक शो 'इंडियल आइडल 12' के ग्रैंड फिनाले के बारे में खुलासा हो गया है। रविवार को टेलिकास्ट हुए शो में होस्ट आदित्य नारायण ने इस बात से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 'इंडिया के लिए 15 अगस्त से बड़ा कोई दिन नहीं और म्यूजिक रियलिटी शो इंडियल आइडल से बड़ा कोई शो नहीं', इसलिए शो का ग्रैंड फिनाले 'स्वतंत्रता दिवस' (15 अगस्त) को रखा गया है, कहा जा रहा है कि फिनाले 12 घंटे तक चलेगा, हालांकि इसकी अवधि के बारे में आदित्य ने कुछ नहीं कहा।

आशा भोसले ने की तारीफ
मालूम हो कि बीता हफ्ते का शो मशहूर गायिका आशा भोसले को समर्पित था, वो यहां मुख्य अतिथि के तौर पर भी मौजूद थीं। शो के सभी 7 कंटेस्टेंट्स ने उनके गए गीतों पर परफार्मेंस दी। आशा भोसले ने प्रतियोगियों के बारे में कहा कि 'आप सभी काफी सुरीले हैं, मुझे यहां आकर काफी अच्छा लगा।'
Recommended Video

फिनाले से पहले आउट हुए आशीष कुलकर्णी
लेकिन इस सुरमयी शाम तब थोड़ी सी गमगीन हो गई, जब प्रतियोगी आशीष कुलकर्णी जनता के सबसे कम वोट पाने के कारण शो से आउट हो गए। आशीष कुलकर्णी के फैॆस को ये बात अच्छी नहीं लगी है और इसी वजह से एक बार फिर से इस शो पर स्क्रिप्टिड होने का आरोप लग रहा है।

इन्हें मिले सबसे ज्यादा वोट
तो वहीं बीते हफ्ते सबसे ज्यादा वोट्स पाने वाली प्रतिभागी अरुणिता कांजीलाल रहीं। संगीतकार और शो के जज अनु मलिक ने इस बात का खुलासा किया।
अब बचे हैं 6 कंटेस्टेंट्स, जिनके नाम निम्नलिखित हैं...
- शण्मुखप्रिया ( हैदराबाद)
- अरुणिता कांजीलाल ( कोलकाता)
- सायली कांबले (महाराष्ट्र)
- दानिश खान ( उत्तर प्रदेश)
- पवनदीप राजन ( उत्तराखंड)
- निहाल टौरो ( बेंगलुरु)

शो पर स्क्रिप्टिड होने का आरोप लगे हैं...
बता दें कि शो के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण ने इससे पहले कहा था कि शो का फिनाले कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्लान किया जाएगा, जिसमें शो के प्रतियोगी, जज और म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने लोग शामिल होंगे। आपको बता दें कि म्यूजिक का ये लोकप्रिय शो इस बार कभी विवादित बयानों को कारण तो कभी प्रतियोगियों की वजह से लोगों के बीच चर्चित रहा है।
क्या है बवाल
दरअसल पिछले दिनों किशोर कुमार स्पेशल एपीसोड में मशहूर सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार मुख्य अतिथि बनकर आए थे। शो में जजों और प्रतियोगियों ने मिलकर करीब 100 गाने किशोर कुमार के गाए थे। शो के दौरान तो अमित कुमार सभी के साथ काफी झूमते दिखाई दिए थे लेकिन शो के बाद उन्होंने सबको ये बोलकर चौंका दिया थी कि उन्हें कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था, जिसके बाद से लोगों के निशाने पर आ गया।












Click it and Unblock the Notifications