Indian Idol 12: 'ये रातें....ये मौसम' सुनने के बाद पवनदीप के प्यार में पड़ीं आशा, Video वायरल

मुंबई, 11 जूलाई। सोनी टीवी का मशहूर म्यूजिक शो 'इंडियल आइडल 12' अब ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को हो सकता है, हालांकि इस बारे में चैनल और शो के आयोजकों से कुछ कहा नहीं कहा है। आपको बता दें कि म्यूजिक का ये लोकप्रिय शो इस बार विवादों की वजह से लगातार चर्चा में है। शो पर स्क्रिप्टिड होने के आरोप लगे हैं, तो वहीं इस बीच इस हफ्ते शो में सुरों की मल्लिका 'आशा भोसले' ने शिरकत की है।

 सोनी टीवी ने शेयर किया Video

सोनी टीवी ने शेयर किया Video

इस हफ्ते का शो 'आशा भोसले स्पेशल' रखा गया है, जिसमें शो के कंटेस्टेंट्स आशा भोसले के हिट गीतों को गाते हुए नजर आ रहे हैं। सोनी टीवी ने इससे जुड़ा एक खास प्रोमो भी शेयर किया था। जिसमें सिंगर आशा भोसले शो की ट्रॉफी की झलक दिखाती हुई नजर आती हैं।

 'मैं तो आपके प्यार में पड़ गई हूं।'

'मैं तो आपके प्यार में पड़ गई हूं।'

यही नहीं प्रोमो में आशा संग कंटेस्टेंट्स पवनदीप राजन 'ये रातें, ये मौसम' गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं और डांस के बाद वो आशा को घुटनों पर बैठकर गुलाब का फूल देते हुए दिखाई देते हैं, जिस पर आशा कहती हैं 'मैं तो आपके प्यार में पड़ गई हूं।'

चमोली के रहने वाले हैं पवनदीप राजन

सोनी का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पवनदीप राजन, उत्तराखंड के, चमोली के रहने वाले हैं। उन्हें इस बार ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। फिलहाल शो में नेक टू नेक की फाइट चल रही है और विवादों के बावजूद लोग इस शो का लुत्फ उठा रहे हैं।

सायली को आशा भोसले ने दिया अनोखा गिफ्ट

सायली को आशा भोसले ने दिया अनोखा गिफ्ट

जहां पवनदीप ने आशा संग डांस किया वहीं दूसरी ओर शो की दूसरी मंजबूत कंटेस्टेंट्स सायली कांबले ने आशा भोसेले का हिट गीत 'रात अकेली है' को गाकर गायिका का दिल जीत लिया और इस गाने के बाद उन्होंने आशा भोसले से ऐसी चीज मांगी, जिसे सुनकर आशा समेत वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

'अपने पंजों की छाप मुझे एक सफेद कागज पर दें दे'

'अपने पंजों की छाप मुझे एक सफेद कागज पर दें दे'

दरअसल सायली के गाना गाने के बाद शो की जज सोनू कक्कड़ ने सायली से कहा कि आज आशा जी आपके सामने हैं, ऐसे में क्या आप कुछ कहना चाहती हैं, जिस पर सायली मराठी में बोलती हैं कि वो आशा जी का आशीर्वाद चाहती हैं, वो कहती हैं कि आप अपने पंजों की छाप मुझे एक सफेद कागज पर दें दे, मैं उसे मंदिर में रखूंगी।

आशा जी से मिला एक अनोखा आशीर्वाद

सोनी टीवी ने इसका भी प्रोमो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था कि 'अपने बेहतरीन आवाज से सुरों के संग दोस्ती करने वाली #IdolSayli को आशा जी से मिला एक अनोखा आशीर्वाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+