Viral Video: चिरंजीवी के गाने पर ऐसा नाचे भारतीय लड़के, झूमने पर मजबूर हो गए अमेरिकी
भारत के कुछ लड़कों के डांस को देख अमेरिका में लोग झूमने को मजबूर हो गए। सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय ग्रुप माइकल जैक्सन स्टाइल में बॉलीवुड डांस कर रहा है।

नई दिल्ली। भारत के कुछ लड़कों के डांस को देख अमेरिका में लोग झूमने को मजबूर हो गए। सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय ग्रुप माइकल जैक्सन स्टाइल में बॉलीवुड डांस कर रहा है। अमेरिका के टैलेंट शो 'शोटाइम एट द अपोलो' में श्रेय खन्ना और उनके ग्रुप द्वारा परफॉर्म किया गया डांस देखकर दर्शक भी झूमने को मजबूर हो गए।

जब मूनवॉक से मिला बॉलीवुड!
अमेरिका के मशहूर टैलेंट शो 'शोटाइम एट द अपोलो' में दिल्ली के ग्रुप ने ऐसा परफॉर्मेंस दिया कि हर कोई झूमने को मजबूर कर दिया। 'शोटाइम एट द अपोलो' में इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार के विनर श्रेय खन्ना और उनकी टीम ने भारत को रिप्रेजेंट किया। उन्होंने चिरंजीवी के गाने 'सुंदरी' पर डांस किया लेकिन ये कोई बॉलीवुड डांस नहीं था, इसमें माइकल जैक्सन की मूनवॉक का भी तड़का था।

परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गए लोग
श्रेय खन्ना और उनकी टीम ने सूट-बूट पहन कर इस गाने पर परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस के अंत में पांचों ने ऐसी मूनवॉक की कि दर्शक भी हैरान रह गए। इस शो को एमी अवॉर्ड विनर स्टीव हार्वे होस्ट करते हैं और वो भी इस परफॉर्मेंस को देखकर दंग रह गए। टीम श्रेय खन्ना की ये परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। लोग उनके डांस को काफी पसंद कर रहे हैं।
देखिए ये वायरल वीडियो
इस वीडियो को 'शोटाइम एट द अपोलो' ने अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला है। वीडियो पर अब तक 50 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, वहीं 66,000 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications