Watch Video: दुल्हन ने शादी में ली कुछ ऐसी Entry, दूल्हा भी हो गया हैरान
आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताने वाले हैं जिसने सालों से चली आ रही परंपरा में थोड़ा सा बदलाव करते हए अपनी शादी की है।
नई दिल्ली,7 जनवरी: आजकल सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। यूजर्स भी नई नवेली दुल्हनों के दिलचस्प अंदाज को देखना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताने वाले हैं जिसने सालों से चली आ रही परंपरा में थोड़ा सा बदलाव करते हए अपनी शादी की है।

दुल्हन की हुई कुछ ऐसी एंट्री
अबतक आप जिनती भी शादी में गए होंगे वहां पर दुल्हन की एंट्री तो जरूर देखी ही होगी। जब दुल्हन की एंट्री होती है तो उस वक्त वो फुलों के चादर के नीचे धीरे -धीरे चलकर आती है और स्टेज तक जाती है। हालांकि इस बार हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसमें भी दुल्हन की एंट्री तो ही रही है लेकिन इस दुल्हन ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए अपनी एंट्री को ही बदल दिया।

दुल्हन को देखते रह गए लोग
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सबा कपूर जो दुल्हन है वो साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म बार बार देखो से सौ आसमान गाने पर डांस करती हुई दिखाई दी। बता दें कि इस पूरी एंट्री को कुछ इस तरह से कोरियोग्राफ किया गया था उनकी एंट्री के दौरान दुल्हन के परिवार समेत दोस्तों ने भी डांस कर लिया। बता दें कि सबा कपूर जैसे-जैसे डांस करते हुए अपने दुल्हे की तरफ बढ़ रही उसी दौरान उनके परिवार वाले भी बारी-बारी से डांस कर रहे थे।

दूल्हा सबसे आखिर में कर रहा था इंतजार
सबा कपूर की इस एंट्री को कुछ कोरियोग्राफ करते हुए शुरुआत में परिवार को रखा गया उसके बाद उसकी दोस्त और फिर सबसे आखिर में सबा कपूर यानी की दुल्हन दुल्हे के पास पहुंचती है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट्स भी करते हुए दोनों को बधाई दे रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स दुल्हन की इस एंट्री की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

आखिरी में दुल्हन ने किया ये काम
जब दुल्हन डांस करते हुए सबसे आखिर में दूल्हा के पास पहुंचती है तो वो एक पल के लिए सबकुछ थम जाता है और सिर्फ दुल्हन घुटने पर बैठकर अपने होने वाले पति यानी की दूल्हा को रिंग देती है। दुल्हन के इस तरह से प्रपोज करने पर सोशल मीडिया पर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। उसके बाद दूल्हा भी दुल्हन के साथ डांस करने लगता है।

कौन है सबा कपूर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन बनी सबा कपूर गुरुग्राम की रहने वाली हैं। सबा कपूर के इंस्टाग्राम से मिली जानकारी के मुताबिक सबा कपूर एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।
यह भी पढें: Video: शादी की रस्मों के बीच भोजपुरी सॉन्ग सुनते ही नाचने लगा दूल्हा, फिर दुल्हन ने भी किया कुछ ऐसा












Click it and Unblock the Notifications