Video: शादी की रस्मों के बीच भोजपुरी सॉन्ग सुनते ही नाचने लगा दूल्हा, फिर दुल्हन ने भी किया कुछ ऐसा
शादी की रस्मों के बीच भोजपुरी सॉन्ग सुनते ही नाचने लगा दूल्हा, फिर दुल्हन ने भी किया कुछ ऐसा
नई दिल्ली, 17 दिसंबर: शादियों का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के अजब गजब वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो देखने में काफी फनी होते हैं और जिन्हें देखकर हम अपनी हंसी को रोक नहीं पाते। वहीं कुछ लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं जो काफी मजेदार होता है। इसी कड़ी में एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

मंत्र के बीच बजने लगता है भोजपुरी सॉन्ग
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे होते हैं और पंडितजी मंत्र पढ़ रहे होते हैं। इस बीच अचानक से एक भोजपुरी सॉन्ग बजने लगता है। उसके बाद जो होता है उसको देखकर आप पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। साथ ही, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे, कि दूल्हा को शादी की खुशी बर्दाश्त नहीं हो रही। बता दें, इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

दूल्हा करने लगता है डांस
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंडप में शादी की रस्में चल रही हैं, और पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं। लेकिन तभी अचानक एक भोजपुरी गाना बजता है और दूल्हा वहीं खड़े होकर डांस करने लग जाता है। पहले वो अपने कंधे हिलाता है और फिर अपनी जगह पर खड़े होकर डांस करता है। दुल्हन उसका हाथ पकड़ती है और उसे नीचे बैठा देती है। लेकिन फिर भी दूल्हा रुकता नहीं है।
पंडित जी भी लगते है नाचने
इस बार वो दुल्हन का हाथ पकड़ता है और उसे भी अपने साथ मंडप के बाहर ले जाता है। दोनों हाथ पकड़कर डांस करने लगते हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ पंडित जी भी डांस करने लगते हैं। दूल्हा काफी देर तक नाचता रहता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खुशी बर्दास्त नहीं हो रही।' दूसरे ने लिखा- 'भला ऐसी खुशी भी किस काम की।'












Click it and Unblock the Notifications