भारत ने यूके, कनाडा के नागरिकों को ई-वीजा देने से किया इनकार
नई दिल्ली, सितंबर 17: कोरोना महामारी के चलते कई देशों ने दूसरे देशों के नागरिकों के आने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसी बीच भारत ने कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के नागरिकों को दी जा रही ई-वीजा सुविधा वापस ले ली है। गृह मंत्रालय (एमएचए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि कोविड के बाद, यूके और कनाडा ने अपने देश में भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर बहुत सारे प्रतिबंध लगा दिए हैं। कई बार यात्रियों को कई अनुरोधों के बावजूद असुविधा का सामना करना पड़ता है।

भारत सरकार ने संबंधित दूतावासों को मामले को उठाने और हल करने के लिए कहा है। यूके और कनाडा के नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा इस साल अगस्त के पहले सप्ताह से वापस ले ली गई है। अब, उन्हें भारतीय दूतावास में नियमित स्टिकर वीजा के लिए आवेदन करना होगा। पर्यटक वीजा पहले ही निलंबित है और वीजा की अन्य श्रेणियों के तहत भारत आने वाले लोगों को अब नियमित स्टिकर वीजा के लिए आवेदन करना होगा।
इससे पहले, गालवान घाटी की घटना के बाद चीनी नागरिकों को ई-वीजा सुविधा से वंचित कर दिया गया था, जिसमें पिछले साल जून में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के कर्मियों के साथ हिंसक झड़पों में 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications