ढाका आतंकी हमलें मे मारी गई भारत की तारिषि जैन, सुषमा ने की पुष्टि

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकी हमले में एक भारतीय लड़की भी थी जिनका नाम तारिषी जैन था और वो 19 साल की थी। वो छुट्टियां बिताने बांग्लादेश गई थींं। उन्हें हाल ही में कैलिफोर्निया की बर्कले यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिला था।

वो शुक्रवार रात को एक इफ्तार के बाद कैफे गई थी जहां बंदूकधारियों ने धावा बोल दिया और उसके बाद क्या हुआ, तस्वीर आपके सामने ही है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर के जरिये तारिषी की मौत की पुष्टि करते हुए गहरा शोक प्रकट किया है।

सुषमा स्वराज ने कहा कि उन्होंने तारिषी के पिता संजीव जैन से फोन पर बात की है। दुख की इस घड़ी में पूरा देश संजीव के साथ खड़ा है।

आपको बता दें कि ढाका में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। बंदूकधारियों ने शुक्रवार रात को कैफे पर हमला बोला और 40 लोगों को बंधक बनाया जिनमें से 20 लोगों को उन्होंने मौत के घाट उतार दिया, जिनमें भारतीय बेटी तारिषी भी शामिल हैं। जो लोग मारे गये हैं उनमें से ज्यादा इटली और जापान के लोग थे।

9 आतंकवादियों में 6 आतंकी मारे गये

फिलहाल कमांडो आप्रेशन खत्म हो चुका है। 9 आतंकवादियों में 6 आतंकी मारे गये हैं एक को जिंदा पकड़ा गया है जबकि 2 की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+