भारतीय सेना के DGMO ने किया पाकिस्तान को फोन, एलओसी पर फायरिंग तो मिलेगा करारा जवाब
नई दिल्ली। इंडियन आर्मी के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) ने सोमवार को पाकिस्तान के डीजीएमओ से बात की। भारत के डीजीएमओ ने एलओसी पर मौजूद हालातों पर चर्चा की तो पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश भी दिया।

अगर नहीं सुधरे तो फिर मिलेगा करारा जवाब
भारत के डीजीएमओ ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान की सेना एलओसी पर गैर-जरूरी तनाव को बढ़ावा दे रही है। भारत के डीजीएमओ ने इसके साथ ही साफ कर दिया भारत हमेशा से एलओसी पर शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है और पाकिस्तान की सेना के रुख से ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है। डीजीएमओ ने इसके साथ ही साफ कर दिया कि अगर पाकिस्तान की सेना घुसपैठ की मदद करती रहेगी और इस घुसपैठ के लिए एलओसी पर फायरिंग को बढ़ावा देगी तो फिर इंडियन आर्मी इसका सही तरीके से जवाब देगी।
सेना को मिली खुली छूट
केंद्र सरकार की ओर से सेना को घाटी में स्थिति से निबटने के लिए खुली छूट दे दी गई है। सेना को साफ कर दिया गया है कि वह किसी भी तरह के राजनीतिक हस्तक्षेप के आगे घुटने नहीं टेकेगी। सेना को सरकार की ओर से यह संदेश साफ कर दिया गया है। घाटी का माहौल इस समय काफी तनावपूर्ण है और सेना आतंकियों को मारकर ही दम लेगी। सरकार से जुड़े एक सूत्र की ओर से दी गई जानकारी पर अगर यकीन करें तो घाटी में मौजूद आतंकियों से निबटने का कोई और विकल्प नहीं है। सेना को और आक्रामक होना पड़ेगा और आतंकियों का मुकाबला करते समय बातचीत की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती है। इस सूत्र की ओर से कहा गया है कि आतंकियों को खत्म किया जाएगा और इस बारे में किसी कोई शंका नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications