'भारत के लोकतंत्र और संविधान पर खतरा', Pegasus मामले में राहुल गांधी का आदित्य ठाकरे ने किया समर्थन

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि ये तो पता नहीं कि राहुल गांधी के मोबाइल में पेगासस था या नहीं लेकिन ये सच है कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं।

Aditya Thackeray on Pegasus

Aditya Thackeray on Pegasus: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नेता आदित्य ठाकरे ने सॉफ्टवेयर पेगासस जासूसी मामले में केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को निशाने पर लिया है। महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और युवसेना प्रमुख ने कहा है कि उन्हें ये इस बात की जानकारी नहीं है कि राहुल गांधी (Rahul gandhi) के भी मोबाइल की जासूसी पेगासस के जरिए की गई या नहीं, लेकिन ये सच है कि आज देश के संविधान और लोकतंत्र का खतरा है।

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नेता व महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार बड़ी बात कही। मीडिया से बातचीच के दौरान उन्होंने इजरायली सॉफ्टवेयर पेगासस जासूसी मामले में राहुल गांधी का समर्थन किया। राहुल गांधी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में आदित्य ठाकरे कहा, "मैं नहीं जानता कि राहुल गांधी का फोन टैप हुआ था कि लेकिन ये ये सच है कि आज सच को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है"।

बता दें ही कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने कहा कि कई सारे राजनेताओं के अलावा मेरे भी फोन में पेगासस था। राहुल गांधी ने कहा, "मुझे खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि मेरे फोन में पेगासस है। आप जो भी बोलेंगे वह हम रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसलिए सावधानी बरतिए"। राहुल गांधी ने कैंब्रिज में अपने व्याख्यान में फिर से भारत के लोकतंत्र पर हमला होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को पीएम मोदी नष्ट कर रहे हैं।

Recommended Video

    Pegasus Row: Rahul Gandhi पर Anurag Thakur का पलटवार, क्या बोले PM Modi के मंत्री? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+