भारतीय तटरक्षक का हेलिकॉप्टर महाराष्ट्र के रायगढ़ में क्रैश, पायलट घायल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्थित रायगड जिले में भारतीय तटरक्षक का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। घटना शनिवार दोपहर हुई। बताया गया कि इस हेलिकप्टर में सवार 3 में से 2 लोग सुरक्षित हैं और पायलट को हल्की चोट आई है। कोस्टगार्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त यह हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी के अनुसार हादसा जिले के मुरुड नांदगांव के पास हुआ। वहीं भारतीय नौसेना ने हेलिकॉप्टर के जरिए एक मेडिकल टीम भेज दी है। हेलिकॉप्टर आज दिन में 2.40 बजे उड़ा। बता दें कि हेलिकॉप्टर दक्षिण मुंबई से 160 किलोमीटर दूर क्रैश हुआ है।

इससे पहले 15 फरवरी को असम के माजुली के आइसलैंड में इंडियन आर्मी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें विंग कमांडर दुष्यंत वत्स शहीद हो गए थे। वहीं 13 जनवरी को पवनहंस का एक हेलीकॉप्टर मुंबई से सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर उड़ा था, लेकिन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में नौसेना और कोस्ट गार्ड ने अब तक 6 लोगों के शव बरामद कर लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications