भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का निधन, पड़ा दिल का दौरा
Indian Coast Guard DG Rakesh Pal dies of cardiac arrest in Chennai: भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल का रविवार को चेन्नई के एक अस्पताल में हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया।
पाल के निधन की पुष्टि करते हुए अधिकारियों ने बताया कि उनकी सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भारतीय कोस्ट गार्ड के डीजी राकेश पाल ने पिछले साल 19 जुलाई को भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के 25वें प्रमुख की भूमिका संभाली थी, बल की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारियों के मुताबिक, पाल को सीने में दर्द की शिकायत पर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक ICG कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।
घटना को लेकर रक्षा मंत्री ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय तटरक्षक बल के डीजी राकेश पाल एक सक्षम और प्रतिबद्ध अधिकारी थे। उन्होंने भारत की समुद्री सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्षा मंत्री राजीव गांधी अस्पताल भी पहुंचे और पाल को श्रद्धांजलि दी।
वहीं भारतीय सेना ने तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सेना केएडीजी पीआई ने एक बयान में कहा, "जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सीओएएस और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने आज चेन्नई में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। भारतीय सेना दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करती है और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।"
बता दें कि भारतीय तटरक्षक बल के डीजी राकेश पाल उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उन्हें संगीत और खेल के खासा लगाव था। उनके परिवार में उनकी पत्नी दीपा पाल और दो बेटियां हैं। अधिकारियों ने बताया कि उनके अवशेषों को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।
रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने भी पाल के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में, ICG ने कई बड़े अभियान शुरू किए। इनमें करोड़ों रुपये की ड्रग्स, नशीले पदार्थों और सोने की जब्ती शामिल थी।
पाल ने निभाई अहम भूमिका
पाल के 34 वर्षों से अधिक के विशिष्ट करियर में उन्होंने समुद्र और तट दोनों पर कई प्रमुख पदों पर काम किया। उल्लेखनीय भूमिकाओं में कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन नॉर्थ वेस्ट, उप महानिदेशक नीति और योजनाएं और नई दिल्ली में कोस्ट गार्ड मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक शामिल हैं।
पाल के व्यापक समुद्री अनुभव ने उन्हें भारतीय तटरक्षक बल के विभिन्न वर्गों के जहाजों जैसे समर्थ, विजित, सुचेता कृपलानी, अहिल्याबाई और C-03 की कमान संभालने का अवसर दिया। उन्होंने गुजरात में दो अग्रिम क्षेत्र तटरक्षक ठिकानों, ओखा और वडिनार का भी नेतृत्व किया।
फरवरी 2022 में, उन्हें कोस्ट गार्ड मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया था। भारतीय नौसेना अकादमी के पूर्व छात्र, पाल जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। उन्होंने कोच्चि में भारतीय नौसेना स्कूल द्रोणाचार्य में आयुध और हथियार प्रणालियों में विशेषज्ञता हासिल की और यूनाइटेड किंगडम में एक इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स फायर कंट्रोल सॉल्यूशन कोर्स पूरा किया।
पाल को भारतीय तटरक्षक बल का पहला गनर माना जाता था। उनकी सेवा के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक, राष्ट्रपति तटक्षक पदक और विशिष्ट सेवा के लिए तटक्षक पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications