LAC पर फिर भारत चीन के सैनिकों में झड़प, 30 से ज्यादा जवान घायल, भारतीय सीमा में थी घुसने की कोशिश

रिपोर्ट के मुताबिक झड़प 9 दिसंबर को हुई थी। दोनों देशों की सेना के बीच तल्खी पैदा होने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले गलवान में दोनों देशों के सैनिकों के बीच खूनी संघर्ष हो चुकी है।

lac

Image: File

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर की रात झड़प की सूचना आई है। इस घटना में दोनों देशों के सैनिकों के घायल होने की खबर है। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 30 से अधिक सैनिक घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तवांग में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी LAC तक पहुंचना चाह रही थीष। चीनी सैनिकों के इस कदम का वहां तैनात भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और ताकत के साथ विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर सैनिकों के घायल होने की खबर है। हालांकि भारत के जवानों ने LAC तक पहुंचने की कोशिश कर रहे चीनी सेनाओं को पीछे धकेल दिया।

तवांग सेक्टर में हुई घटना

एएनआई की खबर के मुताबिक ये घटना अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर के यंगस्टे में हुई है। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आईं। दोनों पक्ष तुरंत इलाके से हट गए। घटना के बाद भारत के कमांडर ने शांति बहाल करने के लिए इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अपने समकक्ष के साथ फ्लैग मीटिंग की।

कांग्रेस ने जताई प्रतिक्रिया

इसे लेकर भारत में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया जताई है। कांग्रेस ने टवीट किया है, अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर है। वक्त आ गया है कि सरकार ढुलमुल रवैया छोड़कर सख्त लहजे में चीन को समझाए कि उसकी यह हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+