भारतीय सेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण
बेंगलुरु। भारतीय सेना ने शुक्रवार की दोपहर ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह सुपर सोनिक क्रूज़ मिसाइल है, जिसका परीक्षण कार निकोबार क्षेत्र में दोपहर 1:10 बजे किया गया।

सेना के अधिकारी ने कहा, "ब्रह्मोस मिसाइल का यह परीक्षण सफल रहा और मिसाइल ने सीधे निशाने पर वार किया।"
इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के रिसर्च असिस्टेंट अविनाश गोडबोले ने कहा कि यह परीक्षण उस कंफ्यूजन के ठीक एक महीने बाद किया है, जोकि ब्रह्मोस मिसाइल के संबंध में भारतीय सेना के अंदर पैदा हुआ था।
9 अप्रैल को भारतीय सेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन के सफल परीक्षण का दावा किया था, जिसे कुछ ही घंटों के बाद भारतीय सेना के अधिकारी बिना कारण बताये वापस ले लिया था।
मिसाइल के बारे में ढेर सारी जानकारियां कुछ ही देर में हम आपको देंगे इसी पेज पर।












Click it and Unblock the Notifications