चीन पर नजर रखने के लिए बॉर्डर पर माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को सेना ने किया मजबूत

नई दिल्‍ली। चीन के साथ सीमा विवाद के को लेकर भारतीय सेना ने बड़ा कड़ा कदम उठाया है। सेना अब उत्तरी सीमा पर 10 हजार और सैनिकों की तैनाती करेगी। इस सीमा पर तैनात माउंटेन स्‍ट्राइक कॉर्प्‍स सेना के आक्रामक ऑपरेशन्‍स का प्रतिनिधत्‍व करती है। इस कॉर्प्‍स की तैनाती से पाकिस्‍तान की पश्चिमी सीमा के साथ-साथ चीनी सीमा पर भी नजर बनाई जा सकेगी। इसी के तहत यह फैसला लिया गया है। नए डिविजन बनाने की जिम्‍मेदारी 17 माउंटेन स्‍ट्राइक कॉर्प्‍स को दी गई है। 17 माउंटने का हेडक्‍वार्टर बंगाल के पनगढ़ में है।

चीन पर नजर रखने के लिए बॉर्डर पर माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को सेना ने किया मजबूत

Recommended Video

    India China Talks: 11वें दौर की वार्ता खत्म, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा? | वनइंडिया हिंदी

    एएनआई से बातचीत में सरकारी सूत्रों ने दावा किया है कि केंद्र द्वारा माउंटेन स्‍ट्राइक कॉर्प्‍स को लगभग 10 साल पहले मंजूरी दी गई थी लेकिन केवल एक डिवीजन जुड़ी थी और अब इस नए कदम के साथ अपने काम को और अधिक मारक क्षमता के साथ साथ कर सकेंगी। आपको बता दें कि बीते साल अप्रैल मई में चीन के साथ शुरू हुए सीमा विवाद के बाद इस इलाके में सेना को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने आपातकालीन फंड जारी कर हथियारों की तेज सप्‍लाई को बढ़ावा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+