Indian Army: पूर्वी सिक्किम में भारतीय सेना के दो जवान शहीद, ऑपरेशनल ड्यूटी पर थे तैनात
भारतीय सेना के दो जवान वाहन चलाते वक्त शहीद हो गए। घटना पूर्वी सिक्किम की है। मामले में सेना और पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।
भारतीय सेना के शहीद हुए जवान आर्मी ऑपरेशन के तहत वाहन से रवाना हुए थे। वाहन से जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। घटना को लेकर आर्मी जांच कर रही है। शहीदों को पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव तक पहुंचने की तैयारी है। जवानों की मौत सेना के अधिकारियों बड़ी क्षति बताई और जवानों को परिजनों को सांत्वना दी।
जवानों की शहीद होने को लेकर सेना की ओर एक बयान जारी किया गया। जिसमें सैन्य अधिकारी ने बताया कि हवलदार एस मैती और नायक परवे किशोर ने पूर्वी सिक्किम में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान वाहन चलाते समय अपनी जान गंवा दी है।

जवानों की शहीद होने को लेकर सेना की ओर एक बयान जारी किया गया। जिसमें सैन्य अधिकारी ने बताया कि हवलदार एस मैती और नायक परवे किशोर ने पूर्वी सिक्किम में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान वाहन चलाते समय अपनी जान गंवा दी है।
वहीं आतंक प्रभावित राज्य जम्मू कश्मीर में इस साल सेना को भारी क्षति पहुंची है। पुंछ और राजौरी जिले में सुरक्षा बलों की ओर से घुसपैठ रोकने ने लिए आतंकियों से कई बार मोर्चा लेना पड़ा। सोमवार को सेना के जम्मू की पीर पंचाल इलाके में एक खूंखार आतंकी ढेर कर दिया। दावा किया जा रहा है कि पिछले एक दशक से इलाके में ये आतंकी सक्रिय।
सेना ने बताया कि सोमवार तड़के नियंत्रण रेखा पर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया, जिस दौरान घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। रक्षा प्रवक्ता की ओर जारी बयान के मुताबिक मुठभेड़ में गोली लगने के एक आतंकी ढेर हो गया। जबकि दूसरा नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहा था। सेना ने उसे भी ढेर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications