जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को किया निष्क्रिय
नई दिल्ली। भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने आज रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में मोटरसाइकिल पर फिट किए गए 2.4 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का समय पर पता लगाने के साथ उसे पूरे
नई दिल्ली। भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने आज रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में मोटरसाइकिल पर फिट किए गए 2.4 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का समय पर पता लगाने के साथ उसे पूरे नियंत्रण के साथ नष्ट कर दिया। आईईडी का समय पर पता लगने कारण ही इसे विस्फोट होेने से पहले नष्ट किया जा सका।

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश अनगरल ने कहा शनिवार की रात करीब 10 बजे पुलिस दल को गोहलद रीलान-मेंढर रोड के किनारे आईईडी की उपस्थिति का पता चला था जिसे बम निरोधक दस्ते द्वारा नियंत्रित विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि मोटरसाइकिल के साथ आईईडी को एक संदिग्ध आतंकवादी द्वारा वहां छोड़ा गया था जिसके बाद उसके पास ही के जंगल में भाग जाने की संभावना जताई जा रही है।
एसएसपी रमेश अनगरल ने आगे कहा कि पूरे इलाके को घेरने के बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स का संयुक्त तलाशी अभियान अपराधी की तलाशी के लिए चलाया जा रहा है। एसएसपी ने आगे कहा कि बम निरोधक दस्ते ने बिना किसी को हानि पहुंचाए आईईडी को पूरे नियंत्रण के साथ विस्फोट कर नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और दोषियों पर कार्रवाई के लिए आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications