तीन आतंकियों की मौत के बाद खत्‍म तंगधार में सेना का ऑपरेशन

श्रीनगर। हथियारों से पूरी तरह लैस तीन आतंकवादियों ने आज यहां से लगभग 160 किलोमीटर दूर नियंत्रण रेखा के निकट तंगधार में सेना के एक शिविर पर हमला कर दिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में सभी हमलावर मारे गए। गोलीबारी में एक नागरिक की जान भी चली गई।

kupwara-army-operation

रक्षा सू़त्रों ने बताया कि सुबह छह बज कर 15 मिनट पर शिविर पर पीछे की ओर से हमला किया गया जिसके कारण कुछ वाहनों में आग लग गयी। अधिकारी ने बताया कि कलसुरी रिज, तंगधार सेक्टर में, से सुबह सेना के एक शिविर की ओर फायरिंग की गई।

सेना ने बताया कि लगभग सात घंटे तक चली भीषण मुठभेड़ के बाद हमले में शामिल सभी तीनों आतंकवादी मारे गये। सेना ने बताया कि इस घटना में एक नागरिक की भी जान चली गयी।

आतंकवादी हथियारों से पूरी तरह लैस थे और उन्होंने हमले के लिए छोटे हथियारों एवं यूबीजीएलएस का उपयोग किया। कुपवाड़ा के एसएसपी ऐजाज अहमद ने बताया कि तीन आतंकवादी शिविर में प्रवेश कर गये थे। तंगधार सेक्टर कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक है और पूर्व में घुसपैठ के मार्ग के रूप में इसका उपयोग किया जाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+