अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश

अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार को भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। वो नियमित उड़ान पर था, सुबह करीब 9.15 बजे उसका संपर्क एटीसी से टूट गया।

Indian Army

अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार को भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसके बाद से भारतीय सेना की कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। भारतीय सेना और वायुसेना की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक चीता हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान पर था। उड़ान के कुछ देर बाद वो बोमडिला शहर के पश्चिम मंडला के पास हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना और वायुसेना की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

सेना ने कही ये बात
मामले में गुवाहाटी के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने आधिकारिक बयान जारी कर क्रैश की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशनल सॉर्टी पर चीता हेलीकॉप्टर ने सुबह उड़ान भरी थी। करीब 9.15 पर उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। इसके तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था।

पिछले साल भी राज्य में हुआ था हादसा
आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में भी अरुणाचल प्रदेश में एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। उस वक्त हादसा तवांग के पास हुआ था। घटना के वक्त हेलीकॉप्टर में दो पायलट सवार थे। दोनों को गंभीर हालत में निकाला गया, बाद में इलाज के दौरान कर्नल सौरभ यादव का निधन हो गया।

दो हफ्ते में दूसरा हादसा
अभी बीते 8 मार्च को मुंबई में भी एक हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई थी। उस दिन भारतीय नौसेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) उड़ान भर रहा था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद पायलट ने समुद्र में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। हेलीकॉप्टर में डूबने से बचाने के लिए कुछ उपकरण लगे थे, इस वजह से पायलट और हेलीकॉप्टर दोनों को वक्त रहते निकाल लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+