इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स पीस प्राइज’ से सम्मानित हुईं भारतीय अमेरिकी नेहा गुप्ता
भारतीय मूल की अमेरिकी युवती नेहा गुप्ता को 'प्रतिष्ठित इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स पीस प्राइज'से नवाजा गया है। यह चिल्ड्रेन पीस प्राइज उनको अनाथ बच्चों की मदद करने के लिए मिला है। पिछले वर्ष पाकिस्तान की मलाला युसूफजई को यह पुरस्कार मिला था। पाकिस्तानी कार्यकर्ता को इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार मिला है।

फिलाडेल्फिया की नेहा गुप्ता पहली अमेरिकी हैं जिन्हें नीदरलैंड के द हेग में ‘इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स पीस प्राइज' से नवाजा गया है। द हेग में आयोजित एक कार्यक्रम में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित डेसमंड टूटू ने नेहा को यह पुरस्कार दिया। नेहा ने इस काम की शुरूआत तब की थी, जब वो खुद बच्ची हुआ करती थी। नेहा नौ साल पहले अपने माता-पिता के साथ भारत आई थी, जहां उन्होंने हर बार की तरह अपने जन्मदिन पर अनाथ बच्चों को गिफ्ट बाटें थे। तभी से भारत में अनाथ बच्चों की इस हालत को देखते हुए नेहा ने इनके लिए काम करने का फैसला किया था।
अमेरिका छोड़ भारत में बसकर नेहा ने तमाम अनाथ और वचिंत बच्चों की हालत सुधारने का काम शुरु किया।












Click it and Unblock the Notifications