एयरफोर्स के हमले में तबाह जैश के ठिकानों की तस्वीरें, जहां होती थी आतंक की ट्रेनिंग

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की ओर से पीओके में किए गए हमलों में जैश के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं। मंगलवार तड़के बालाकोट में ये स्ट्राइक की गई। हमलों में जैश के 250 से 300 आतंकी मारे जाने का दावा किया जा रहा है। हमले में जैश का 600 एकड़ में फैला एक ठिकाना भी खत्म किया गया है, जिसमें करीब 600 लोगों को ट्रेनिंग दी जाती थी।

पीओके से 80 किमी दूर कैंप

पीओके से 80 किमी दूर कैंप

ये कैंप पाक के कब्जे की कश्मीर से 80 किमी दूर हैं। इनमें ना सिर्फ रहने का इंतजाम था बल्कि स्वीमिंग पूल, फायरिंग रेंज और दूसरे खेलों के लिए भी जगह रखी गई है। इसे ऐसे बनाया गया है कि पहाड़ियों में ये दिखे नहीं। इन ठिकानों को 2003-04 में बनाया गया था, जब अफगानिस्तान में जंग चल रही थी। सरकार के सूत्रों की ओर से तस्वीरें जारी की गई हैं।

सीढ़ियों पर बने थे झंडे

सीढ़ियों पर बने थे झंडे

भारत ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी जानकारियों के साथ-साथ जैश के ट्रेनिंग कैंप की जानकारी भी साझा की है। इंटेलीजेंस सूत्रों की ओर से जो तस्‍वीरें जारी की गई हैं उसमें साफ नजर आ रहर है कि जैश के बालाकोट वाले सेंटर की सीढ़‍ियों पर अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल के झंडे बने हुए हैं। जो तस्‍वीरें जारी हुई हैं वे उसी जगह की हैं जहां से जैश के आतंकी भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। जो तस्‍वीरें सामने आई हैं उनके मुताबिक आईएएफ के मिराज जेट्स ने बड़े पैमाने पर बालाकोट में रखे गए हथियारों को भी निशाना बनाया है। सूत्रों की मानें तो यहां पर 200 से ज्‍यादा एके-47 राइफल्‍स, अनगिनत हैंड ग्रेनेड्स, विस्‍फोटक और डेटोनेटर्स इकट्ठा थे। इस पूरे ट्रेनिंग कैंप का प्रमुख मसूद अजहर का बहनोई मौलाना यूसुफ अजहर था। वायुसेना के हमले में उसके भी मारे जाने का दावा किया गया है।

मंगलवार तड़के की वायुसेना ने कार्रवाई

मंगलवार तड़के की वायुसेना ने कार्रवाई

भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा के पार बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर बम गिराए गए हैं। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई में 300 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद सीमा से सटे इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है। पाक की ओर से भी भारतीय वायुसेना के उनकी सीमा में जाने की बात को स्वीकारा गया है, हालांकि पाक की ओर से कहा गया है कि हमले में उनका जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वायुसेना की इस कार्रवाई को पुलवामा हमले के बदले की तरह से देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+