जासूसी के आरोप में वायुसेना का अधिकारी हिरासत में, पाकिस्तान की महिला के साथ साझा किया दस्तावेज!

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी को कथित तौर पर गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के जासूसी गिरोह को यह दस्तावेज दिए हैं, जिसमे एक महिला भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार जिस अधिकारी को हिरासत में लिया गया है वह ग्रुप कैप्टन रैंक का अधिकारी है और उसे एयर हेडक्वार्टर्स में कथित रूप से दस्तावेजों की फोन से तस्वीर खींचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह अधिकारी इन दस्तावेजों को किस महिला के पास भेज रहा था।

कुछ महीनों से था संपर्क में

कुछ महीनों से था संपर्क में

गौरतलब है कि जिस अधिकारी को हिरासत में लिया गया है वह हेडक्वार्टर में तैनात था, जिसकी वजह से वह गोपनीय दस्तावेजों और योजनाओं तक पहुंचने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार जिस महिला के साथ वह इन दस्तावेजों को साझा कर रहा था उससे उसकी फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। संदेह है कि कि अधिकारी को महिला ने हनी ट्रैप के जरिए अपने झांसे में लिया और उससे गोपनीय जानकारी हासिल लेने की कोशिश कर रही थी। जानकारी के अनुसार यह अधिकारकी महिला के साथ पिछले कुछ महीनों से संपर्क में था।

 इंटेलिजेंस टीम ने पकड़ा

इंटेलिजेंस टीम ने पकड़ा

सूत्रों की मानें तो इस अधिकारी से पैरा जंपिंग इंस्ट्रक्टर पूछताछ कर रही है, अधिकारी को रेस कोर्स रोड इलाके में हिरासत में लिया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह अधिकारी किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं है। हालांकि इस पूरे प्रकरण के बारे में वायुसेना की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। वायुसेना को इस अधिकारी के बारे में उस वक्त जानकारी मिली जब एक रूटीन इंटेलिजेंस सर्विलांस कके तहत सेंट्रल सिक्योरिटी एंड एंटेलिजेंस टीम अपना सर्च अभियान चला रही थी।

पहले भी सामने आ चुका है विवाद

पहले भी सामने आ चुका है विवाद

आपको बता दे कि सेना के भीतर नियम काफी सख्त हैं, यहां इंटरनेट के अनुचित इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी है, बावजूद इसके पिछले कुछ दिनों में इस तरह की खबरें सामने आई हैं जिसमे अधिकारियों को हनी ट्रैप किया गया है। इससे पहले 2011 में नेवी ने कमांडर सुखजिंदर सिंह को रूसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था, अधिकारी की तस्वीर सामने आने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+