भारतीय वायुसेना को मिला पहला अटैक हेलीकॉप्टर अपाचे, पाकिस्तान और चीन के पास भी नहीं ऐसा हथियार
Recommended Video
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) को शुक्रवार को इसका पहला अटैक हेलीकॉप्टर अपाचे (Apache Helicopter) मिल गया। अमेरिका के एरीजोना स्थित बोइंग, प्रोडक्शन फैसिलिटी में आइएएफ को पहला हेलीकॉप्टर औपचारिक तौर पर सौंप दिया गया। शनिवार की सुबह आइएफ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। अपाचे को अपाचे गार्डियन हेलीकॉप्टर के नाम से भी जाना जाता है। एएच-64ई (I) अपाचे गार्डियन एक एडवांस्ड और हर मौसम में हमला करने की क्षमता से लैस हेलीकॉप्टर है जिसे जमीन के अलावा हवा में मौजूद दुश्मन पर भी हमला करने में प्रयोग किया जा सकता है। यह हेलीकॉप्टर कम ऊंचाई पर पेड़ों और पहाड़ों के बीच भी उड़ान भर सकता है और दुश्मन को नेस्तनाबूद कर सकता है।

जुलाई में भारत आएंगे हेलीकॉप्टर
इस मौके पर एयर मार्शल एएस बुटोला मौके थे और उन्होंने इंडियन एयरफोर्स की तरफ से पहला अपाचे हासिल किया। बोइंग सेंटर पर एक कार्यक्रम के तहत यह हेलीकॉप्टर वायुसेना को सौंपा गया। अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि भी इस मौके पर मौजूद थे। आईएएफ ने सितंबर 2015 में अमेरिका के साथ इस हेलीकॉप्टर की डील साइन की थी। डील के तहत वायुसेना को 22 अपाचे हेलीकॉप्टर मिलेंगे। जुलाई तक इन हेलीकॉप्टर्स की पहली खेप भारत आ जाएगी। इस समय हेलीकॉप्टर के एयरक्रू और ग्राउंड क्रू को अमेरिकी सेना के अलबामा स्थित फोर्ट रकर बेस पर इसे ऑपरेट करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। यही क्रू एयरफोर्स में इस हेलीकॉप्टर के फ्लीड को लीड करेगा।
जम्मू कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट में मिलेगा फायदा
अपाचे हेलीकॉप्टर का इंडियन एयरफोर्स को मिलना वाकई एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। अपाचे इंडियन एयरफोर्स को ऐसे समय में मिला है जब सेना को मॉर्डनाइजेशन की खासी जरूरत है। हेलीकॉप्टर का आइएएफ की आने वाली जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट जैसी जगहों पर जहां पहाड़ी इलाका है, वहां यह हेलीकॉप्टर दुश्मन के खिलाफ कारगर साबित होगा। अपाचे हेलीकॉप्टर एकदम सटीकता के साथ टारगेट को भेदने में सक्षम है। न सिर्फ हवा बल्कि जमीन से भी यह दुश्मन पर निशाना लगा सकता है। इसके अलावा यह हेलीकॉप्टर वॉर जोन से तस्वीरों को हासिल कर उन्हें ट्रांसमिट करने की ताकत भी रखता है। आईएएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस हेलीकॉप्टर के वेपेन सिस्टम से लेकर इसका डाटा सिस्टम इसे और खतरनाक बना देता है। अटैक हेलीकॉप्टर्स आईएएफ को भविष्य में होने वाले ज्वॉइन्ट ऑपरेशंस में जमीन से सपोर्ट दे सकेंगे।
लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications