Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, बिहार, यूपी, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update: देश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह एक्टिव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में सबसे तेज बारिश होने की संभावना है।
वहीं, कई राज्यों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 12 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश बढ़ सकती है।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में आज यानी 12 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। IMD ने राजधानी में आंधी-तूफान को लेकर भी चेतावनी जारी की है। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
ये भी पढे़ं: दिल्ली पर्यटन को मिलेगा आध्यात्मिक ट्विस्ट! क्या है CM रेखा गुप्ता का 'Reflection of India' प्लान
उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता है। कानपुर, मिर्जापुर, नोएडा, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, सोनभद्र, अलीगढ़ और चंदौली में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं
बिहार में भी मानसून सक्रिय रहने वाला है। पटना, बक्सर, मधुबनी, वैशाली, सिवान, भोजपुर, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज और बेगूसराय समेत कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। IMD ने करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। पटना में तापमान 29 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।
मध्य प्रदेश में तूफानी हवाओं के साथ बारिश
मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, कटनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, खंडवा, श्योपुर और पन्ना में भारी बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: 'मैं बाबा बागेश्वर तो हूं नहीं', IIT दिल्ली के छात्रों से PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा? जान लीजिए पूरा मसला?
राजस्थान में 70 Kmph तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार
पूर्वी राजस्थान में आज सबसे तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, टोंक, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा और बारां में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
हिमाचल के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली, मंडी, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, चंबा, सोलन, किन्नौर और बिलासपुर में आज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि राजधानी शिमला में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है। शिमला में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
उत्तराखंड में तूफानी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में भी मानसून का असर देखने को मिलेगा। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत और बागेश्वर में तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


Click it and Unblock the Notifications
