Weather: असम में बाढ़ से 62 मौतें, 24 लाख लोग प्रभावित, इन राज्यों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट

Weather News: असम में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और लगभग 24 लाख लोग प्रभावित हैं। असम में बाढ़ की स्थिति पिछले 24 घंटों में और खराब हो गई है। 5 जुलाई की शाम तक 35 में से 30 जिलों के 24.21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम में बाढ़ से अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 77 जंगली जानवर भी मारे गए हैं।

वहीं मणिपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण 20,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 3,820 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ के कारण कुल 20,639 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 3,820 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

India weather news update

ये भी पढ़ें Delhi Rains: दिल्लीवालों को कब मिलेगी झमाझम बरसात की सौगात? बारिश पर IMD ने जानिए क्या कहा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी घट रहा है। डिब्रूगढ़ में जलभराव की समस्या से जूझ रहे इलाकों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि इलाके में पानी भर जाने के कारण बिजली काट दी गई है।

ये भी पढ़ें- बारिश से आफत:देहरादून में पर्यटक फंसे,गोमुख मार्ग पर पुल टूटने से दर्जनों कांवड़िए फंसे, एसडीआरएफ ने ऐसे बचाया

इन राज्यों में बारिश का लेकर रेड अलर्ट

🔴 मौसम विभाग ने नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज से अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज देश के 15 राज्यों में तेज बारिश होने होगी।

🔴 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 6 जुलाई को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में भारी (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी (115.5-204.4 मिमी) बारिश होने की संभावना है।

🔴 हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर आदि जैसे भारत के अन्य राज्यों में भारी बारिश ने लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 64 सड़कें बंद हैं। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है।

🔴 कर्नाटक में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले में आंगनवाड़ी, स्कूल और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज भारी बारिश के कारण 6 जुलाई को बंद रहेंगे। राज्य के मछुआरों को मछली पकड़ने की गतिविधियों के लिए समुद्र में न जाने का निर्देश दिया गया है।

🔴 भारी बारिश के कारण नागालैंड, उत्तराखंड जैसे राज्यों में भूस्खलन भी हुआ है। लैंडस्लाइड की वजह से बद्रीनाथ NH समेत प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक बाधित हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+