Delhi Rains: दिल्लीवालों को कब मिलेगी झमाझम बरसात की सौगात? बारिश पर IMD ने जानिए क्या कहा?

Delhi NCR Weather News: दिल्ली में 28 जून के बाद से मूसलाधार बारिश का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इसके बाद भी बारिश हुई, लेकिन हल्की बरसात के चलते गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पाई। ऐसे में दिल्लीवालों को कब मिलेगी झमाझम बरसात की सौगात? जानिए।

एक तरफ जहां राजस्थान से लेकर यूपी-बिहार सहित उत्तर भारत में बारिश का दौर चल रहा है, तो दूसरी तरफ दिल्ली एनसीआर का मौसम अभी भी उमस और गर्मी से परेशान करने वाला है। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली- नोएडा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद मौसम से थोड़ी राहत मिली।

Delhi NCR Weather

आज कैसा रहेगा मौसम?

इधर, राजधानी दिल्ली के आसमान में काले बादल तो छा रहे हैं, लेकिन मेघ जमकर नहीं बरस रहे। ऐसे में आईएमडी की मानें तो फिलहाल राजधानी में अभी तेज बारिश के आसार नहीं है। शनिवार को एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना है।

छह दिन तक बादलों की आवाजाही

वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिन तक दिल्ली में बादलों की आवाजाही रहेगी। हालांकि इन दिनों बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन इस बार बारिश से उमस से किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं जताई जा रही।

हल्की बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर बिजली भी चमक सकती है।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग, लोधी रोड और रिज केंद्र ने हल्की बारिश दर्ज की गई।

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूरे यूपी में बारिश बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। शनिवार को मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ में बारिश होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+