बारिश से आफत:देहरादून में पर्यटक फंसे,गोमुख मार्ग पर पुल टूटने से दर्जनों कांवड़िए फंसे, एसडीआरएफ ने ऐसे बचाया
उत्तराखंड में बारिश का क्रम जारी है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त होने के साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ रही है। बारिश से नदियां उफान पर है, जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेशभर में बारिश से आफत की घटनाएं सामने आ रही हैं। उत्तरकाशी में गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर चीड़वासा के पास नाले पर बनी पुलिया बहने के बाद तीन कांवड़ यात्री उफनाते नाले को पार कर रहे थे। इसी दौरान दो यात्री नाले में बह गए, जबकि एक ने नाला पार कर लिया था।

देहरादून के गुच्चूपानी में घूमने आए पर्यटक बारिश के बाद नदी में आई बाढ़ से फंस गए। उधर उत्तरकाशी के गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से दर्जनों कांवड़िए फंस गए। दोनों जगह एसडीआरएफ से रेस्क्यू चलाकर जान बचाई।
Recommended Video
देहरादून के गुच्चूपानी में घूमने आए 10 पर्यटक नदी में फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। देहरादून में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश का क्रम जारी है। इस बीच पर्यटक स्थल गुच्चूपानी में टोंस नदी में अचानक बाढ़ आने से 10 पर्यटक फंस गए। एसडीआरएफ की टीम ने सभी को रस्से के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इनमें चार पर्यटक टिहरी, एक युवक देहरादून और पांच बुलंदशहर के सिकंदराबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को नसीहत देकर छोड़ दिया। मौसम विभाग की ओर से नदियों के किनारे न जाने के लिए लोगों को अलर्ट किया गया है। बारिश के कारण गुच्चूपानी पर्यटन स्थल के गेट को बंद कर रोवर्स केव में प्रवेश रोक दिया गया।
पर्यटक गेट से कुछ दूर पहले ही दूसरे रास्ते से टोंस नदी पार पहुंच गए। इस बीच बारिश शुरू हुई और धीरे-धीरे नदी का जलस्तर बढ़ता चला गया। नदी उफान पर आ गई। पानी बढ़ता देख गुच्चूपानी के लोगों ने सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को रेस्क्यू कर लिया गया।
उत्तरकाशी के गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से कांवड़िए फंस गए। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। बाकी के रेस्क्यू के लिए अभियान जारी है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार कल रात्रि 4 जुलाई को उत्तरकाशी के पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा पुल टूट गया है।
जिसमें लगभग 40 कावड़ियों नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है। सूचना पर आज प्रातः एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 08 किमी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए पहले 08 कांवडियों को सकुशल निकाल लिया। SDRF रेस्क्यू टीम प्रभारी द्वारा सेटेलाइट फोन के माध्यम से बताया गया कि रेस्क्यू टीम द्वारा अभी तक 16 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications