पीएम मोदी का उजबेकिस्तान दौरा, जानिये दोनों देशों के बीच रिश्तों के रोचक तथ्य
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आठ दिनों के अपने विदेश दौरे के पहले पड़ाव उजबेकिस्तान पहुंच गये हैं। सेंट्रल एशिया में उजबेकिस्तान से भारत के रिश्ते काफी बेहतर हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी यहां के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव से दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कई द्वीपक्षिय समझौतों पर करार करेंगे।
उजबेकिस्ताम में 3000 से भी अधिक भारतीय रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का उजबेकिस्तान दौरा कई मायनों में काफी अहम है। ऐसे में आपको दोनों देशों के बीच के रिश्तों के बारे में जानना काफी अहम हो जाता है।
आइये जानते हैं दोनों देशों के बीच जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य।
- भारत में मुगल वंश की नींव डालने वाला बाबर उजबेकिस्तान से ही आया था।
- भारतीय सिनेमा को उजबेकिस्तान में काफी लोकप्रियता प्राप्त है और यहां की फिल्मों को काफी देखा जाता है यहां।
- देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने पहली बार 1955 और 1961 में उजबेकिस्तान का दौरा किया था।
- पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने 1966 में उजबेकिस्तान का दौरा किया था और ताशकंद में उनकी मृत्यु हो गयी थी।
- ताशकंद में शास्त्री जी की याद में एक मूर्ती स्थापित की गयी है साथ ही यहां एक सड़क और स्कूल का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
- पीएम नरसिंहा राव ने 1993 में उजबेकिस्तान का दौरा किया था और मनमोहन सिंह ने 2006 में यहां का दौरा किया था।
- उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति करिमोव ने भारत का दौरा 1994, 2000, 2005 में दौरा किया था जबकि 2011 में आखिरी बार उन्होंने भारत का दौरा किया था।
- भारत और उजबेकिस्तान की बीच व्यापार, निवेश, उद्योग, शिक्षा, हवाई यात्रा, विज्ञान और तकनीक सहित कई क्षेत्र में द्वीपक्षिय करार हैं।
- उजबेकिस्तान के 6 संस्थान भारतीय भाषाओं में शिक्षा मुहैया कराते हैं।
- उजबेक रेडियो ने हिंदी चैनल के रूप में 2012 में 50 साल पूरे किये हैं।
- उजबेक टीवी ने एक बार से अधिक रामायण और महाभारत कार्यक्रम का प्रदर्शन किया है।
- 2011-12 में उजबेकिस्तान ने भारत के यूएन में अस्थायी सदस्यता को अपना समर्थन दिया था। यही नहीं भारत को यूएनएससी में स्थायी सीट दिये जाने का भी उजबेकिस्तान ने सार्वजनिक रूप से समर्थन दिया था।













Click it and Unblock the Notifications