भारत और अमेरिका ऐसे कर रहे हैं युद्धाभ्यास 2016, देख लीजिए आप भी
नई दिल्ली। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान दोनों ही अपनी-अपनी सीमा में युद्धाभ्यास कर रहे हैं।

रूस ने जहां पाकिस्तान के साथ पहली बार युद्धाभ्यास शुरू किया है तो इधर भारत भी अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास में जुट गया है। इस युद्धाभ्यास को युद्धाभ्यास 2016 नाम दिया गया है।

भारत और अमेरिका के बीच चल रहे इस युद्धाभ्यास में आउटडोर और इनडोर दोनों तरह के युद्धाभ्यास किए जा रहे हैं।

रूस की सेना के पहली बार पाकिस्तान के साथ युद्धाभ्यास की खबरें आने के बाद भारत सरकार को एक तरह से झटका लगा था। क्योंकि रूस भारत का अभिन्न सहयोगी रहा है और रूस ने पहले कभी पाकिस्तान के साथ युद्धाभ्यास नहीं किया था।

भारतीय सेना के मुताबिक आउटडोर और इनडोर युद्धाभ्यास से दोनों ही सेनाओं के बीच तालमेल अच्छा होगा। अमेरिकी सेना ने भी इस सैन्य अभ्यास को साथ-साथ चले हम का नाम दिया है।
















Click it and Unblock the Notifications