साल 2024 में कौन बनेगा प्रधानमंत्री? जाति जनगणना रिपोर्ट के बाद क्या बदला जनता का मूड?

INDIA TV-CNX Survey: 2 अक्टूबर के दिन बिहार सरकार ने जातिगत सर्वे के आंकड़े जारी किए थे, जिसके मुताबिक बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ के करीब है। इसमें अति पिछड़ा वर्ग 27.12 प्रतिशत, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग 36.01 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 19.65 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति 1.68 प्रतिशत और अनारक्षित यानी सवर्ण 15.52 प्रतिशत है।

 INDIA TV-CNX Survey:

इस रिपोर्ट के बाद सियासी बयानबाजी में तेजी आई है, खुद पीएम मोदी ने इसे लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी भाजपा पर वार करने से बाज नहीं आ रहा है तो वहीं बिहार समेत पूरे देश में इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है।

इंडिया टीवी- CNX ने ताजा सर्वे किया

क्या इस सर्वे का असर आने वाले लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा? क्या इसके नतीजे आने वाले आम चुनाव में पीएम का चेहरा निर्धारित करेंगे? इस सवालों का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी- CNX ने ताजा सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

पीएम मोदी ही देश के पीएम की पहली पसंद

मालूम हो कि ये सर्वे 12 राज्यों की 48 लोकसभा सीटों पर किया गया है। जिसके मुताबिक पीएम मोदी ही देश के पीएम के रूप में पहली पसंद बने हुए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इतने मिले वोट

इस सर्वे के मुताबिक 70 प्रतिशत अगड़ी जाति को लोग नरेंद्र दामोदर दास मोदी को ही पीएम की कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं तो वहीं 12% अगड़ी जाति के लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पीएम के रूप में चाहते हैं तो वहीं ममता बनर्जी , अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार को इस सर्वे में क्रमश: 4, 6 और 1 प्रतिशत वोट मिला है।

दलित किसे बनाएंगे प्रधानमंत्री?

अब बात करते हैं कि दलित मतदाताओं की, 58 फीसदी दलित मतदाताओं ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए चुना है तो वहीं 20 फीसदी दलित लोग राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहते हैं जबकि 10 फीसदी लोगों की पसंद बसपा सुप्रीमो मायावती हैं और 2 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो कि मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम बनाना चाहते हैं।

64% ओबीसी लोगों ने पीएम मोदी को चुना

अगर ओबीसी की बात करें तो 64% ओबीसी लोगों ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद के लिए चुना है तो वहीं 15% ओबीसी लोगों की पसंद पीएम पद के लिए राहुल गांधी हैं तो वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार को 3% ओबीसी लोग चाहते हैं कि वो पीएम बनें तो वहीं इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 3% और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को 5% वोट मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+