Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश के 67% लोग मोदी सरकार से संतुष्ट, 6 महीने में 11% बढ़ी लोकप्रियता,इस वजह से खुश है जनता-इंडिया टुडे सर्वे

इंडिया टुडे सी वोटर ने जनवरी में एक बड़ा सर्वे किया है, जिसके मुताबिक देश में 67 फीसदी लोग मोदी सरकार के कामकाज से खुश हैं। सबसे बड़ी बात कि असंतुष्टों की संख्या घट रही है।

india-today-c-voter-survey-67-percent-people-satisfied-with-modi-government

गणतंत्र दिवस के दिन ही केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के कामकाज को लेकर एक बहुत बड़ा सर्वे का नतीजा सामने आया है। सर्वे बता रहा है कि महंगाई और मुद्रास्फीति जैसी तमाम अड़चनों के बावजूद मोदी सरकार एंटी-इंकंबेंसी को मात देने में सफल हो रही है। इस सर्वे के अनुसार देश के 67 फीसदी लोग सरकार के काम करने के तरीके से संतुष्ट हैं। यही नहीं सर्वे की मानें तो तीन साल से जारी कोविड महामारी संकट, चीन से खतरे के बावजूद सरकार लोगों के दिलों में जगह बनाए रखने में सफल हो रही है। चौंकाने वाली बात है कि 6 महीने पहले की तुलना में सरकार की लोकप्रियता और बढ़ गई है।

india-today-c-voter-survey-67-percent-people-satisfied-with-modi-government

देश के 67% लोग मोदी सरकार से संतुष्ट
इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर 'मूड ऑफ द नेशन' के नाम से एक बड़ा सर्वे किया है, जिसके नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के लिए काफी बढ़िया माना जा सकते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सर्वे की मानें तो मोदी सरकार की लोकप्रियता 6 महीने में और बढ़ गई है। मोदी सरकार 9 साल से सत्ता में है, बावजूद इसके सर्वे में शामिल 67 फीसदी लोगों की नजर में इसका प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। यह आंकड़े जनवरी, 2023 के ही हैं। इसके मुताबिक अगस्त, 2022 के मुकाबले इन आंकड़ों में 11 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

india-today-c-voter-survey-67-percent-people-satisfied-with-modi-government

मोदी सरकार से असंतुष्टों की संख्या में बड़ी गिरावट
इंडिया टुडे और सी-वोटर के इस सर्वे में कुल 1,40,917 लोगों से सवाल पूछे गए हैं। नतीजे बताते हैं कि 2022 के अगस्त में मोदी सरकार के कामकाज से 37 फीसदी लोग असंतुष्ट थे, जो कि अब घटकर महज 18 फीसदी रह गए हैं। जहां तक एनडीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि की बात है, तो 20 फीसदी लोगों का मानना है कि कोविड-19 महामारी का सामना करना इस सरकार की सबसे बड़ी सफलता रही है। वहीं 14 फीसदी लोगों का कहना है कि आर्टिकल 370 हटाना इस सरकार की सबसे बड़ी कामयाबी है। लेकिन, 12 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिनके मुताबिक अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण इस सरकार की सबसे बड़ी सफलता है।

Recommended Video

    Union Budget 2023: Middle Class को बजट से क्या उम्मीद है? FM Nirmala Sitharaman | वनइंडिया हिंदी
    india-today-c-voter-survey-67-percent-people-satisfied-with-modi-government

    मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी
    जब लोगों से सवाल हुआ कि वह मोदी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी क्या मानते हैं। तो 25 फीसदी लोगों का मानना था कि कीमतों में इजाफा इस सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। वहीं 17 फीसदी लोग मानते हैं कि बेरोजगारी की समस्या से निपटने में यह सरकार फेल रही है। जबकि, 8 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जिनको लगता है कि कोविड महामारी को संभालने में यह सरकार बुरी तरह से असफल रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+