चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर को लेकर CDS जनरल रावत का बड़ा बयान, थियेटर कमांड रखेगी नजर
नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को थियेटर कमांड को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पास चीन और पाकिस्तान से लगे बॉर्डर पर नजर रखने के लिए जल्द ही एक थियेटर कमांड होगी। उन्होंने इसके अलावा इस बात के बारे में भी जानकारी दी कि पूर्व और पश्चिमी तटीय सीमा पर चौकसी के लिए जल्द ही एक प्रायद्वीप कमांड का गठन भी किया जाएगा।

जल्द होगी एक एयर कमांड भी
सीडीएस जनरल रावत ने कहा कि इस प्रक्रिया में तीन वर्ष का समय लगेगा। वहीं, सेनाएं देश में पहली बार एक एयर डिफेंस कमांड के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जनरल रावत के मुताबिक थियेटर कमांडर्स को सर्विस चीफ के तहत काम करना होगा। ताकि सेनाओं की युद्धक क्षमता पर कोई असर न पड़े। किसी भी तरह के बदलाव के दौरान थियेटक कमांडर को अपने सर्विस चीफ से ऑर्डर लेने होंगे जो कि दूसरे प्रमुखों से मिले निर्देशों के मुताबिक काम करेंगे। यह नया तंत्र कैसे काम करेगा अभी तक इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। जनरल रावज को 31 दिसंबर 2019 को सीडीएस नियुक्त किया गया था। साल 1999 में बनाई गई कारगिल रिव्यू कमेटी में सीडीएस का प्रस्ताव दिया गया था। करीब दो दशकों बाद सीडीएस के उस प्रस्ताव को अमल में लाया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications