सेना में शामिल होंगे अपाचे हेलीकॉप्टर: एंटी गाइड मिसाइल ले जाने से लेकर नाइट में अटैक करने तक, जानिए इसकी खूबियां

वॉशिंगटन। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने भारत को अत्याधुनिक अपाचे हेलीकॉप्टर बेचने के लिए अनुमति दे दी है। अमेरिका से भारत कुल छह AH-64E हेलीकॉप्टर खरीदेगा, जिसकी कीमत 93 करोड़ डॉलर है। पेंटागन ने कहा कि इस हेलीकॉप्टर से भारत को अंदरूनी एवं क्षेत्रीय खतरों से मुकाबले की भारत की क्षमता को मजबूती मिलेगी। हेलीकॉप्टर समझौता यूएस कांग्रेस से पास हो चुका है और अगर अमेरिकी सांसद कोई आपत्ति नहीं उठाते है, तो यह डील अपने अतिंम चरण में पहुंच जाएगी।

अमेरिका से भारत खरीदेगा अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए इसकी खूबियां

पेंटागन ने कहा है कि AH-64E हेलीकॉप्टर के सपोर्ट से भारत के रक्षा क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। इससे ग्राउंड लेवल पर खतरों से निपटने और सेना को आधुनिक टेक्नॉलोजी मिलेगी। पेंटागन ने कहा कि इन हेलीकॉप्टर से भारत को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आर्म्ड फोर्सस के हथियारों की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि उपकरणों की प्रस्तावित बिक्री एवं सहयोग से क्षेत्र में मूलभूत सैन्य संतुलन नहीं बिगड़ेगा।

अमेरिका में यूएस आर्म्स, लॉकहीड मार्टिन और जनरल इलेक्ट्रिक एंड रैदियॉन बड़ी हथियार कंपनियां हैं। भारत और अमेरिका के बीच 2008 से लेकर अब तक 15 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय डिफेंस डील बढ़ा है। स्टेट डिपार्टमेंट के अधिकारी ने कहा कि भारत अपनी सेना के आधुनिकिकरण के लिए आने वाले दशकों में करोड़ों रुपये खर्च की योजना बना रहा है।

अपाचे हेलीकॉप्टर अमेरिका सबसे आधुनिक और फुर्तीला है, जिसका इस्तेमाल अटैक करने के लिए किया जाता रहा है। इस AH-64E हेलीकॉप्टर को अपाचे गार्डियन के नाम से भी जाना जाता है। इस हेलीकॉप्टर का इंजन बहुत ही ताकतवर है, जो इसको भगाने में वजन को सहन करने में मदद करता है। 300 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ने वाले AH-64E हेलीकॉप्टर में 2 क्रू मेंबर के साथ एक पायलट और एक गनर बैठ सकता है। इसके स्टब विंग पर 4 हार्डपॉइंट बने हैं, जो कई मिसाइलों को ले जाने में सक्षम है। यहां तक कि यह एंटी गाइड मिसाइल ले जाने में स इसके अलावा नाइट ऑपरेशन एक्टिविटी में भी AH-64E हेलीकॉप्टर बहुत कारगर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+