भारत ने सफलतापूर्वक टेस्‍ट किया ग्‍लाइड बम

भुवनेश्‍वर। भारत ने शुक्रवार को पूरी तरह स्वदेश में विकसित ग्लाइड बम का परीक्षण किया। शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक इस परीक्षण के बाद भारत 100 किलोमीटर की दूरी तक पूरी सफाई के साथ बम हमला कर सकता है।

Indian air force

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन तथा विकसित किए गए 1000 किलो के इस बम का परीक्षण वायु सेना ने बंगाल की खाड़ी में किया।

रक्षा मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, ऑन बोर्ड नेविगेशन सिस्टम द्वारा निर्देशित यह बम लक्ष्य भेदने के पहले पूरी परिशुद्धता के साथ लगभग 100 किलोमीटर तक लुढ़कता रहा।

डीआरडीओ प्रमुख अविनाश चंद्र ने कहा, 'राष्ट्र ने अब 100 किलोमीटर की दूरी तक पूरी परिशुद्धता के साथ मार करने वाले बम के डिजाइन, विकास तथा लॉन्चिंग क्षमता का विकास कर लिया है।'

सफलता में योगदान करने वाले हर सदस्य को उन्होंने बधाई दी। रिसर्च सेंटर इमारत के निदेशक जी. सतीश रेड्डी ने कहा, 'सटीकता से मार करने वाले बम बनाने के क्षेत्र में देश अब आत्मनिर्भर हो गया है।'

रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर के वैज्ञानिक सलाहकार अविनाश चंदर ने वायुसेना दल के साथ सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज देश भारी बम बनाने, विकसित करने और लांच करने में सक्षम हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+