अफगानिस्‍तान में हुए आतंकी हमलों को भारत ने बताया कायरतापूर्ण कृत्‍य, की कड़ी निंदा

काबुल। भारत ने अफगानिस्‍तान में हुए दिल दहलाने वाले आतंकी हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा है कि यह ऐसे कायरतापूर्ण हमले हैं जिन्‍हें मासूम लोगों पर अंजाम दिया गया है। अफगानिस्‍तान में मंगलवार को दो आतंकी हमले हुए थे जिसमें एक मैटेरनिटी हॉस्पिटल और अंतिम संस्‍कार को निशाना बनाया गया था। इन हमलों में कई महिलाओं और कई बच्‍चों को निशाना बनाया गया है।

afghanistan-attack

अस्‍पताल में नवजात बच्‍चों को भी बनाया निशाना

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल और ननगाहर प्रांत में मंगलवार को जो दो आतंकी हमले हुए हैं वे फिदायीन हमले थे। काबुल में आतंकियों ने मैटरनिटी हॉस्पिटल को निशाना बनाया था। अस्‍पताल पर हुए हमले में 16 लोगों की मौत हो गई जिसमें दो नवजात बच्‍चे और उनकी मां भी शामिल हैं। वहीं ननगाहर में उस समय हमला हुआ जब कुछ लोग एक जनाजे में इकट्ठा हुए थे। इस हमले में 24 लोग मारे गए और 68 लोग घायल हो गए। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'भारत, दश्‍त-ए-बारची अस्‍पताल के मैटरनिटी वार्ड, ननगाहर प्रांत और लाघमान प्रांत में आर्मी चेकपोस्‍ट पर हुए हमलों की निंदा करता है।' विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि मानवता के खिलाफ एक अपराध हैं। इसके साथ ही भारत की तरफ से हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं जताई गई हैं। काबुल में हुए आतंकी हमलों की किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्‍मेदारी नहीं ली है लेकिन इस जगह पर तालिबान और आईएसआईएस दोनों की सक्रिय हैं। ये संगठन अक्‍सर ही अफगान सेना और सुरक्षाबलों के अलावा नागरिकों को निशाना बनाते रहते हैं। तालिबान ने हालांकि इस बात से इनकार कर दिया कि हमलों के पीछे उसका कोई हाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+