भारतीय सेनाओं के जवाब से इस्‍लामाबाद हैरान

नई दिल्‍ली। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स डे के मौके पर आयोजित समारोह पर कहा कि सीमा पर जो हालात हैं वह कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगे और स्थिति सामान्‍य हो जाएगी।

India's retaliation to Pakistan gives worry to Islamabad

मोदी का यह बयान पाकिस्‍तान की उस परेशानी और उसके डर को बयां करने के लिए काफी है जिसकी वजह है हमारी भारतीय सेनाएं और सुरक्षा बल।पाक की ओर से हो रही फायरिंग के बाद भारत की ओर से पाक को कड़ा जवाब दिया गया है।

भारत की ओर से पाक की फायरिंग का जवाब देते हुए अब तक करीब 90 पोस्‍टों को नष्‍ट कर दिया गया है और साथ ही इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

पिछले 10 वर्षों में पहली बार

सरकार की ओर से सेना और सुरक्षा बलों को पूरी छूट दे दी गई है कि वह अपनी सोच और अपनी रणनीति के आधार पर पाक के खिलाफ कारवाई करे।वहीं सेना से जुड़े सूत्रों की मानें तो पिछले कई वर्षों में यह पहली बार है जब सरकार की ओर से उन्‍हें ऐसे आदेश मिले हैं।

विशेषज्ञों की राय में भी मोदी सरकार की ओर से पाक के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

फर्स्‍ट पोस्‍ट के साथ बतौर स्‍ट्रेटिजिक एनालिस्‍ट जुड़े राजीव शर्मा के मुताबिक अगर देखा जाए तो मोदी सरकार की ओर से पाक की फायरिंग का जवाब प्रभा‍वी तरीके से देने के लिए जो रणनीति अपनाई है वह कई मायनों में पिछली सरकार की तुलना में थोड़ी बेहतर है।

सरकार की ओर 'आंख के बदले आंख और दांत के बदले दांत,' की रणनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है हालांकि कुछ डिप्‍लोमैटिक नियमों के तहत इसमें काफी सावधानी बरती जा रही है।

सोमवार को पीएमओ की ओर से पूरी स्थिति पर हस्‍तक्षेप किया गया और साथ ही सेनाओं को आदेश दे दिए गए कि वह अपनी रणनीति के हिसाब से पूरी कार्रवाई करें।

इसके बाद से ही पाक की सरजमीं पर भारत की ओर से हमले तेज कर दिए गए। भारत ने अपने कई अत्‍याधुनिक हथियारों को सीमा पर तैनात कर दिया है।

अब क्‍या करेंगे नवाज शरीफ

वहीं दूसरी तरफ भारत की ओर से मिल रहे कड़े जवाब के बाद अब इस्‍लामाबाद को भी टेंशन होने लगी है। बताया जा रहा है कि करीब 20 पाक सैनिकों की भारत की ओर से हुए हमलों में मौत हो चुकी है।

वहीं नवाज शरीफ ने भी पूरी स्थिति पर रणनीति तैयार करने के लिए मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि नवाज शरीफ इस बात को लेकर परेशान हैं कि सीमा पर पाक सेना को हो रहे नुकसान पर वह अभी तक चुप क्‍यों हैं।

उन्‍हें डर है कि कहीं सेना इस बात को लेकर उनसे नाराज न हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो नवाज की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+